फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son-in-law attacked with a sharp weapon, mother-in-law, father-in-law, wife and daughters injured

Prayagraj News : दामाद ने धारदार हथियार से किया हमला, सास-ससुर, पत्नी और बेटियां जख्मी

Fri, 05 Sep 2025 02:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 02:50 PM IST
सार

घूरपुर थाना क्षेत्र के बुदावां में ससुराल पहुंचे दामाद की किसी बात को लेकर ससुराल वालों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दामाद ने धारधार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें सास-ससुर, पत्नी और तीनों बच्चियां घायल हो गईं हैं।

विज्ञापन
Son-in-law attacked with a sharp weapon, mother-in-law, father-in-law, wife and daughters injured
हमले में घायल कमलेश पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र के बुदावां में ससुराल पहुंचे दामाद की किसी बात को लेकर ससुराल वालों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दामाद ने धारधार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें सास-ससुर, पत्नी और तीनों बच्चियां घायल हो गईं हैं। शोरगुल होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र के बुदांवा रीवा रोड हाईवे निवासी कमलेश पटेल के घर रात नौ बजे उनका दामाद संदीप पटेल निवासी बेलसारा थाना कौंधियारा आया था। किसी बात से लेकर संदीप से उसका विवाद हो गया। उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया ससुर कमलेश पटेल, उनकी पत्नी बिटाऊ देवी, बेटी कंचन पटेल पत्नी संदीप पटेल व बेटियां राधना, काजल व कल्पना को चोटें आईं।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजवाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बिटाऊ देवी और कंचन पटेल को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरोपी संदीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed