फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son dies of electrocution in front of his father; he had gone to buy a fast-food cart.

Prayagraj : पिता के सामने करंट लगने से बेटे की मौत, फास्ट फूड के लिए खरीदने गया था ठेला

Thu, 02 Jul 2026 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jul 2026 07:06 PM IST
सार

शिवकुटी के अपट्रान चौराहे के पास बुधवार सुबह ठेला खरीदने गए 12वीं के छात्र यश यादव (19) की पिता के सामने करंट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Son dies of electrocution in front of his father; he had gone to buy a fast-food cart.
यश यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिवकुटी के अपट्रान चौराहे के पास बुधवार सुबह ठेला खरीदने गए 12वीं के छात्र यश यादव (19) की पिता के सामने करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर चार घंटे तक हंगामा किया और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


कर्नलगंज क्षेत्र के कोयला खाड़ी निवासी राजकुमार सब्जी की दुकान लगाते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी में यश छोटा था। वह पढ़ाई के साथ ही डिलीवरी बॉय का भी काम करता था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपट्रान चौराहे के पास स्थित दुकान से ठेला खरीदने गया था। आरोप है कि दुकानदार ने चाबी देकर ठेला ले जाने को कहा। जैसे ही यश ने ठेले को छुआ, उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने चोरी रोकने के लिए जानबूझकर ठेले में करंट दौड़ाया था। इस वजह से हादसा हुआ। पिता ने बताया कि यश फास्ट फूड का ठेला लगाना चाहता था। वह नया ठेला खरीदने दुकान पर गया था। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। शव को रखकर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुटी कार्यकारी थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि दुकान के पास ही बिजली का खंभा है। बारिश के कारण खंभे में करंट उतरने की आशंका है और करंट ठेले में आने का अंदेशा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed