फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sometime in the rain waterlogging everywhere

कुछ देर की बारिश में हर तरफ जलभराव

Fri, 28 Aug 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 28 Aug 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sometime in the rain waterlogging everywhere
इलाहाबाद। कुछ देर की बारिश ही शहरियों के लिए मुसीबत बन जा रही है। बृहस्पतिवार शाम को करीब आधे घंटे बारिश हुई लेकिन इस बीच अल्लापुर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। यहां नाला चोक होने से पानी घरों में भर गया। शहर पश्चिमी के कई मोहल्लों की स्थिति भी खराब रही, जहां सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। शहर के अन्य हिस्सों में भी सड़क, गलियों में काफी मात्रा में जलभराव होने से लोग परेशान रहे। जवाहर लाल नेहरू रोड पर पार्वती हॉस्पिटल के सामने एक  पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आकर वहां खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


शाम को करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। इस बीच अल्लापुर में बाघम्बरी रोड, मटियारा रोड, अमिताभ बच्चन रोड और भैसा पांडे नाला के आसपास सड़क, गलियों में जबरदस्त जलभराव हो गया। बाघम्बरी रोड पर मुख्य नाला चोक होने से स्थिति और गंभीर हो गई। जलनिकासी न होने के कारण गंदा पानी सैकड़ों घरों में भर गया। क्षेत्रीय पार्षद विनय कुमार मिश्र ने इसकी सूचना निगम प्रशासन को दी। शाम करीब सात बजे दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नाले से पन्नी और कचरा निकालने में जुट गए। इस बीच निगम का कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा। रात आठ बजे तक घरों में करीब दो फीट तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन


जार्जटाउन, टैगोर टाउन में यही हाल रहा। शहर पश्चिमी में जगमल का हाता, चकिया, कालाडांडा, लूकरगंज और हिम्मतगंज की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। नाले-नालियां चोक होने के कारण सड़कों पर इतना ज्यादा जलभराव हो गया कि वह तालाब में तब्दील हो गईं। निरंजन डाट पुल के नीचे, नखास कोहना, लीडर रोड, काटजू रोड की भी कमोबेश यही स्थिति रही। सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, नवाब यूसुफ रोड सहित तकरीबन हर सड़क पर पानी भरने के कारण उधर से गुजरने वाले लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed