फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Some took it and some refused to take two thousand note, competition to consume pink note

2000 Rupees Note : कुछ ने लिया तो कुछ ने लेने से मना किया दो हजार का नोट, गुलाबी नोट खपाने की होड़

Sun, 21 May 2023 03:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 May 2023 03:50 PM IST
सार

शहर के प्रमुख बाजारों की बात करें तो सिविल लाइंस, कटरा, चौक, कोठापार्चा में तमाम दुकानों में लोग दो हजार रुपये का ही नोट लेकर पहुंचे। कारोबारी आशीष अरोरा ने बताया कि सर्कुलर जारी होने के बाद बाजार में आज दो हजार रुपये के नोट की आमद बढ़ गई ।

विज्ञापन
Some took it and some refused to take two thousand note, competition to consume pink note
दो हजार रुपये के नोट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो हजार के नोट बैंकों को वापस किए जाने का सर्कुलर जारी होने के अगले दिन शनिवार को प्रयागराज के बाजारों में अफरा-तफरी मच गई। आलम ऐसा रहा कि तमाम दुकानों पर लोग दो हजार के नोट के साथ खरीदारी के लिए पहुंचे। लीगल होने की वजह से शुरू में तो व्यापारियों ने दो हजार का नोट लिया, लेकिन तमाम स्थानों पर व्यापारी गुलाबी नोट लेने से कतराते रहे। इस दौरान शहर के पेट्रोल पंपों पर दो हजार के नोट को लेकर किचकिच हुई। कई जगह चार पहिया वाहन चालकों को बैरंग ही लौटना पड़ा तो कुछ जगह पेट्रोल पंप संचालकों ने दो हजार का ही पेट्रोल दिया।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख बाजारों की बात करें तो सिविल लाइंस, कटरा, चौक, कोठापार्चा में तमाम दुकानों में लोग दो हजार रुपये का ही नोट लेकर पहुंचे। कारोबारी आशीष अरोरा ने बताया कि सर्कुलर जारी होने के बाद बाजार में आज दो हजार रुपये के नोट की आमद बढ़ गई । एक-दो दिन में बाजार में दिक्कत और बढ़ सकती है। वहीं दूसरी ओर आरबीआई के ताजा सर्कुलर के आते ही मार्केट में एक बार फिर से ''''नोटबंदी'''' की चर्चा गर्म हो गई। कारोबारी अखिलेश सिंह ने कहा कि आरबीआई के इस आदेश से अगले कुछ दिन बाजार में उछाल आ सकता है। क्याेंकि दो हजार के नोट अभी सितबर तक लीगल है। उसके बाद त्योहारी सीजन शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में इस वर्ष बाजार अब अच्छा ही जाएगा। कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि दो हजार के नोट वापसी की सूचना मिलते ही बाजारों में भीड़ बढ़ गई है, जिससे व्यापारियों में खलबली मच गई है। हालांकि नोट अभी लीगल है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने काला धन एकत्रित कर रखा है वह अब उसे बाजार में खपाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसका प्रभाव यह होगा कि बाजार में रौनक आएगी और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में ही 2100 रुपये चांदी और 1250 रुपये बढ़ा सोने का दाम
आरबीआई का सर्कुलर जारी होने के बाद सराफा बाजार में इसका असर देखने को मिला। एक दिन में ही चांदी के दाम में 2100 रुपये किलो की बढ़ोत्तरी हो गई। वहीं सोने का दाम 1250 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ गया। कहा कि शुक्रवार को चांदी का रेट 72600 रुपये था, दिन में चांदी का रेट 2100 रुपये तक बढ़ा, लेकिन बाजार बंद होने के दौरान चांदी का रेट 74000 रहा। इसी तरह सोना का रेट 1250 तक बढ़ा। बाजार बंद होने प्रति दस ग्राम सोने का रेट 62500 रुपये रहा। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि आज सोना की खरीदारी के लिए लोग ज्यादा आए। अधिकांश ने दो हजार का नोट ही खपाया। कहा कि सोमवार से सराफा बाजार और तेजी से चढ़ सकता है।

ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले अधिकांश लोगों ने दिया दो हजार का नोट

प्रयागराज जंक्शन पर भी शनिवार को दो हजार रुपये के नोट की बहार रही। यहां रिजर्वेशन काउंटर पर अन्य दिनों के मुकाबले दो हजार रुपये का नोट लेकर आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। इस वजह से दोपहर में फुटकर की भी समस्या आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed