{"_id":"649eaba5440ae3b7d4005736","slug":"some-story-scared-housewarming-then-the-dream-of-someone-s-life-was-fulfilled-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को मिला आशियाना : कोई कथा सुनकर करेगा गृहप्रवेश, तो किसी के जीवन का पूरा हुआ सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को मिला आशियाना : कोई कथा सुनकर करेगा गृहप्रवेश, तो किसी के जीवन का पूरा हुआ सपना
Fri, 30 Jun 2023 03:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Jun 2023 03:47 PM IST
सार
माफिया अतीक अहमद से लूकरगंज में खाली कराई जमीन पर तैयार हुए 76 फ्लैट पाने वालों की खुशी देखते ही बन रही है। क्योंकि इनका बरसों पुराना सपना सच हो गया है। शुक्रवार को सीएम ने लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना की लाभार्थी नीरजा, संगीता और मधु।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माफिया अतीक अहमद से लूकरगंज में खाली कराई जमीन पर तैयार हुए 76 फ्लैट पाने वालों की खुशी देखते ही बन रही है। क्योंकि इनका बरसों पुराना सपना सच हो गया है। शुक्रवार को सीएम ने लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी।
रामबाग में मलाकराज इलाके में सालों से किराये पर रहने वाली मधु देवी को भी पहली बार अपने घर में रहने का सुख मिला। उनकी बेटी तनु बताती हैं कि उनके ननिहाल और ददिहाल में किसी के पास अपना अपना मकान या जमीन नहीं है। यह पहली बार है कि उनके सिर पर अपने घर की छत होगी। इस खुशी को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। मधुदेवी ने बताया कि चाबी मिलने के सत्यनारायण भगवान की कथा सुनेंगे और गृहप्रवेश करेंगे।

लूकरगंज में स्थित पीएम आवास योजना।
- फोटो : अमर उजाला।
60 वर्षीय संगीता श्रीवास्तव बताती है कि कभी सोचा नहीं था कि उम्र के इस पड़ाव में खुद के घर का सपना पूरा हो पाएगा। छोटा-मोटा काम करने पति-पत्नी अपना घर चलाते हैं, ऐसे में अपना मकान हो जाने से बड़ा सहारा मिल गया है।
कैंट इलाके में किराये पर रहने वाली नीरजा देवी के पति हरीश चंद्रा बताते है कि उनको तो भरोसा ही नहीं था कि किस्मत इतना साथ देगी। एक दुकान में काम करने वाले हरीश के परिवार में चार लोग हैं। इस कमाई में खुद का घर बनाने की सोच भी नहीं सकते थे। जब तक जीवन रहेगा, याेगी सरकार को हमेशा याद रखेंगे। जो हम जैसे लोगों को भी घर का मालिक बना दिया।