फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   soldiers wives pitted against corona

कोरोना के खिलाफ खड़ी हुईं सैनिकों की बीवियां

Tue, 28 Apr 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
soldiers wives pitted against corona
सरहद पर हिफाजत के लिए दिन रात पहरा देने और दुश्मन के दांत खट्टे करने वाले सैनिकों की बीवियां भी कोरोना के खिलाफ युद्ध में पीछे नहीं हैं। वह घरों में रहकर इस लड़ाई को जीतने के लिए मॉस्क और सैनिटाइजर बना रही हैं। छिवकी में ऐसी महिलाओं ने समूह बनाकर काम करना शुरू किया है। कहा जा रहा है कि सेना में तैनात जवानों की पत्नियों की यह पहल हजारों जरूरतमंदों के मददगार बन गई है।
विज्ञापन

कोविड-19 से घर बैठे लड़ाई में योगदान देने का तरीका कोई सैनिकों की पत्नियों से सीखे। छिवकी स्थित केंद्रीय आयुध भंडार में तैनात सैनिकों की पत्नियां कोरोना के खिलाफ दिन रात पसीना बहा रही हैं। मास्क की अनिवार्यता के बीच बाजार बंद होने की वजहे से परेशान लोगों के लिए यह महिलाएं मददगार बन गई हैं। इसके लिए इन महिलाओं ने एक समूह बना लिया है। इसमें आठ से 10 महिलाएं शामिल हैं। यह महिलाएं सुबह से ही सिलाई मशीनों पर मास्क बनाने में जुट जा रही है। खास बात यह है कि इन महिलाओं ने अब तक आठ हजार से अधिक मास्क तैयार किए हैं। पहले तो इनके हाथ के बनाए कपड़े के मास्क को सीओडी के फायर ब्रिगेड, टेलीफोन ड्यूटी के अलाला सैनिकों व अन्य कर्मचारियों को वितरित किए गए। इसके बाद अब नैनी, छिवकी, चाका व आसपास के इलाकों में उन जरूरतमंदों को मास्क दिए जा रहे हैं, जो लॉकडाउन की वजह से अब तक इससे वंचित थे उनको मास्क दिया जा रहा है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उतरीं ये महिलाएं अब तक आठ हजार से अधिक मास्क और अन्य सामान बनाकर मुफ्त में जरूरतमंदों को दान कर चुकी हैं। उनकेबनाए मास्क सेना की ओर से वितरित किए जा रहे हैं। सेना के जवान गाड़ियों से जरूरतमंदों को खाने के पैकेट के साथ मास्क और सैनिटाइजर भी दे रहे हैं, ताकि वो इस महामारी से सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed