{"_id":"5e9216b88ebc3e77360e59b5","slug":"soldier-massacre-fir-on-seven-many-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही हत्याकांड: सात पर एफआईआर, कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही हत्याकांड: सात पर एफआईआर, कई हिरासत में
Sun, 12 Apr 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Senior police officer shouldering shoulder of Pusikarmi Ravi Kumar Pandey in police line.
- फोटो : prayagraj
मोहब्बतगंज ठकुरी का पुरवा गांव के सामने यमुना कछार के पास शुक्रवार की रात ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर सिपाही रवि कुमार पांडेय की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सात नामजद समेत 10 पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में एक दर्जन संदिग्धों को भी उठाया गया है, जिसमें कुछ नामजद भी हैं। उधर रात में गायब हुई मृत सिपाही की पिस्टल ढूढ़ ली गई।
नामजद आरोपियों में राज बहादुर निषाद पुत्र कंगाली निषाद, उसके भाई रामलाल निषाद, दो बेटों सुनील निषाद व अनिल निषाद के अलावा विनय निषाद पुत्र मुन्नूलाल निषाद, रामजी निषाद पुत्र शरणदास उर्फ बुदुल निषाद निवासी मोहब्बतगंज, निरंजन पुत्र स्वर्गीय संतलाल निवासी महेवा शामिल हैं।
चौकी प्रभारी की तहरीर में बताया गया है कि अवैध बालू खनन की सूचना पर वह आरक्षी रवि समेत अन्य पुलिसकर्मियों संग पहुंचे तो यमुघाट पर जेसीबी से बालू खनन एवं ट्रैक्टर ट्राली से बालू परिवहन हो रहा था। पकड़ने के प्रयास पर राज बहादुर एवं रामलाल के ललकारने पर चालक सुनील ने पुलिस वालों को कुचलने का प्रयास किया। अन्य तीन लोग तो बच गए लेकिन रवि को कुचल कर आरोपी भाग निकले।