फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sngmnagri will pave the way for the rise of India

संगमनगरी से प्रशस्त होगा भारत उदय का मार्ग

Tue, 13 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sngmnagri will pave the way for the rise of India
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
श्रीराधे-राधे सेवा समिति की ओर से डीएवी इंटर कालेज मीरापुर मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर ने संगमनगरी की महिमा का गुणगान किया। श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला का मनोहारी वर्णन किया। जयकारों से कथा स्थल गूंजता रहा। 
विज्ञापन


 व्यासपीठ से उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आतंकवाद के विरुद्ध संगमनगरी से शुरू होने वाले अभियान में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। इलाहाबाद का नाम फिर से प्रयाग कर दिया जाये, इसके लिए कथा के अंतिम दिन प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे। सांस्कृतिक आतंकवाद को रोकने के लिए उन्होंने कान्वेंट के बजाए गुरुकुलम पद्धति के स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने की बात कही। संस्कृत भाषा को अपनाने का संकल्प कराया कहा संस्कृत दुनिया में सबसे प्राचीन एवं सभी भाषाओँ की जननी है। यह वैज्ञानिक भाषा है। इसके लिए हम सभी को अपनी आवाज उठानी होगी। कहा, शहर-शहर, गाँव-गाँव गुरुकुलम को बनाए जाए। जयकारों से कथा स्थल गूंजता रहा। इस अवसर पर कुलदीप सिंह,अंतरिक्ष शुक्ला, प्रमोद पुरवार, प्रेम केसरवानी, प्रमोद अरोड़ा, अनिल जैन, प्रकाश डालमिया, पवन तिवारी, विजय केसरवानी, विजय अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी एवं श्रीरामचरित मानस-सम्मेलन समिति की ओर से नौ दिन सुनिए रामकथा का आयोजन 16 दिसंबर से श्रीपथरचट्टी रामलीला प्रांगण, नवग्रह मंदिर परिसर में होगा। संयोजक लल्लूलाल गुप्ता के अनुसार उद्घाटन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि करेंगे। जाने-माने मानस मर्मज्ञ रामकथा सुनाएंगे। समापन 24 दिसंबर को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed