फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Snake Bite: 78 people became victims of snakebite in July, one died, 73 people got anti-venom

Snake Bite : जुलाई में 78 लोग सर्पदंश का शिकार, एक की मौत, 73 लोगों को लगी एंटी वेनम, 69 हुए ठीक

Mon, 26 Aug 2024 11:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 11:19 AM IST
सार

73 लोगों को स्नैक एंटी वेनम इंजेक्शन लगाई गई। जिसमें 69 लोगों की जान बचाई गई, बाकी चार को स्वरूप रानी के लिए रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य पांच मरीजों का कोई रिकाॅर्ड नहीं है

विज्ञापन
Snake Bite: 78 people became victims of snakebite in July, one died, 73 people got anti-venom
कोबरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के महीने में हर वर्ष की तरह इस साल भी सर्पदंश के मामले देखने को मिल रहे हैं। जिसमें सिर्फ जुलाई महीने में करैत, कोबरा व नाग जैसे खतरनाक सांपों ने 78 लोगों को अपना शिकार बनाया। वहीं, 73 लोगों को स्नैक एंटी वेनम इंजेक्शन लगाई गई। जिसमें 69 लोगों की जान बचाई गई, बाकी चार को स्वरूप रानी के लिए रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य पांच मरीजों का कोई रिकाॅर्ड नहीं है।

विज्ञापन

पिछले साल जुलाई में 79 लोग सर्पदंश का शिकार हुए थे। जिसमें 67 लोगों को समय पर एंटी वेनम इंजेक्शन देकर ठीक किया गया था, बाकी 12 मरीज रेफर हुए थे। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय, स्वरूप रानी अस्पताल व तेज बहादुस सप्रू अस्पताल में लगभग तीन हजार स्नैक एंटी वेनम की वायल रखवाई गई है।

विज्ञापन

एक साल में आए 403 मामले

जुलाई-2023 से जुलाई-2024 तक सर्पदंश के कुल 481 मामले सामने आए हैं। जिसमें 297 लोगों की जान समय रहते स्नैक एंटी वेनम इंजेक्शन की डोज देकर बचाई जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांप काटने पर क्या करें

1. सांप काटने पर तुरंत मरीज को अस्पताल ले जाएं।

2. काटने वाले स्थान को बिलकुल न हिलाएं।

3. खून अगर निकल रहा है, तो निकलने दें।

4. पीड़ित व्यक्ति को शांत और स्थिर रखें।

5. घाव को ढीली और साफ पट्टी से ढकें।

6. सांप के काटने के समय का जरूर ध्यान रखें।

कितनी देर में लग जाए एंटी वेनम इंजेक्शन

कोबरा व करैत जैसे जहरीले सांप काटने की स्थिति में स्नैक एंटी वेनम इंजेक्शन 40 से 45 मिनट में लग जाना चाहिए। ऐसे में बिना देर किए पीड़ित को इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल ले जाएं।

सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सरकारी अस्पतालों में स्नैक एंटी वेनम की वायल पर्याप्त मात्रा में रखी गई है। अगर समय रहते सर्पदंश के शिकार व्यक्ति को स्नैक एंटी वेनम इंजेक्शन लगाई जाए, तो जान बचाई जा सकती है। - डॉ. वरूण क्वात्रा, एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed