{"_id":"5e3336a18ebc3eeb7a42be5c","slug":"smriti-bought-samosa-gujhiya-and-baalshahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : स्मृति ईरानी ने खरीदा समोसा, गुझिया और बालूशाही, लोग हुए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : स्मृति ईरानी ने खरीदा समोसा, गुझिया और बालूशाही, लोग हुए हैरान
Fri, 31 Jan 2020 01:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सड़क किनारे एक दुकान से सामान लेती हुईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाकांकर से अमेठी जाते समय रामपुर बावली बाजार में रुककर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सड़क किनारे एक दुकान से समोसे, गुझिया, टिकिया और बालूशाही मिठाई खरीदी। उनके साथ भाजपा नेता केके सिंह भी रहे। उन्हें सड़क पर इस तरह देखकर लोगों का मजमा लग गया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री को इस तरह से दुकान से सामान खरीदते हुए देखकर दुकानदार भी काफी हैरान था। हालांकि उसे इस बात की खुशी भी थी कि स्मृति ईरानी उसकी दुकान पर पहुंची और खाने का सामान लिया।
विज्ञापन
इससे पहले वह रुवार को गंगा यात्रा प्रयागराज से कौशांबी होते हुए प्रतापगढ़ पहुंची थीं। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया और कहा कि गंगा यात्रा की सफलता से विपक्षी हताश हैं। इसलिए उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। मां-गंगा सिर्फ आस्था का विषय नहीं बल्कि रोजगार, हर्ष और संकल्प से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उनकी मां ने ऐसा संस्कार दिया है वह मिट्टी को भी मां मानते हैं। इसी संस्कार के चलते उन्होंने नागरिकों का उद्धार करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये मां गंगा के चरणों में अर्पित कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि गंगा की दुर्दशा के लिए कांग्रेसी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन