SMC Student sucide : बढ़ सकती है मुश्किल, छात्रा की आत्महत्या को लेकर मुख्य न्यायाधीश को भेजा लेटर पेटीशन
अधिवक्ता गौरव द्विवेदी की ओर से भेजी गई याचिका में सीबीआई जांच कराने व प्रत्येक स्कूल में मनोवैज्ञानिक की नियुक्ति करने का निर्देश देने की मांग की गई है। यह याचिका अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर दाखिल हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट मैरीज स्कूल की नौवीं की छात्रा की खुदकुशी मामले का स्वत: संज्ञान लेने के लिए दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र याचिका भेजी है। वहीं, अधिवक्ता गौरव द्विवेदी की ओर से भेजी गई याचिका में सीबीआई जांच कराने व प्रत्येक स्कूल में मनोवैज्ञानिक की नियुक्ति करने का निर्देश देने की मांग की गई है। यह याचिका अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर दाखिल हुई। याची ने सेंट मैरीज की प्रधानाचार्य, प्रमुख सचिव गृह, राष्ट्रीय बाल आयोग और डीएम को पक्षकार बनाया है।
सुसाइड नोट में सेंट मैरीज कॉलेज को ठहराया जिम्मेदार
शहर के नामी सेंट मैरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की नौवीं कक्षा की छात्रा जैना हुसैन खान ने 22 अक्तूबर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसने यह कदम तब उठाया जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए सेंट मैरीज कॉलेज प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।
छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि इस स्कूल को बंद कर देना चाहिए। प्रीतमनगर के अरफत खान की पुत्री जैना हुसैन खान ने 22 अक्तूबर की सुबह अपने कमरे में तब फांसी लगाई, जब घर में माता-पिता नहीं थे। छोटा भाई सो रहा था। मौत से कुछ समय पहले उसने अपनी क्लास टीचर के साथ व्हाट्सएप पर चैटिंग भी की थी। हालांकि उसका वह आखिरी चैट उसके मोबाइल से किसी ने डिलीट कर दिया है।