{"_id":"575dade34f1c1b283e11bb28","slug":"smart-city-will-be-the-city-with-the-elixir","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के साथ शहर को मिलेगा ‘अमृत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के साथ शहर को मिलेगा ‘अमृत’
विजय सक्सेना, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी चयन प्रतियोगिता के दूसरे चरण में इलाहाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों का चयनित होना तकरीबन तय माना जा रहा है। इसके साथ अटल मिशन फॉर रिजूवैनेशन एंड अर्बन ट्रांसफारर्मेशन ‘अमृत’ के तहत इलाहाबाद समेत अन्य जिलों में हर श्रेणी के लोगों के लिए आवासीय योजना समेत इसके तहत अन्य ढेरों काम होंगे। रविवार को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल होने आए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैयानायडू ने विधानसभा चुनाव के पहले तक उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का इशारा कर दिया।
वेंकैयानायडू ने कहा कि अटल मिशन के तहत गुजरात के राजकोट में बने आवास तीन दिन पहले लाभार्थियों को आवंटित कर दिए गए। अब उत्तर प्रदेश की बारी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वेंकैयानायडू का बयान बेहद अहम माना जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने दो वर्ष पूरे कर लिए और इस अवधि में केंद्र ने जो किया सबके सामने है। सरकार ने काम किया है, अब लोग उसे देखें और उसके बाद आगे निर्णय लें। वेंकैयानायडू के इस बयान के बाद यह तय है कि भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में इलाहाबाद, राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए फंडिंग पर फैसला हो सकता है, क्योंकि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा स्मार्ट सिटी के नाम पर वोटरों को लुभाने का प्रयास करेगी।
राजकोट में अटल मिशन के तहत आवासों के आवंटन से भी साफ है कि इलाहाबाद समेत यूपी के अन्य जिलों में इस योजना पर काम जल्द शुरू हो सकता है। केंद्र सरकार ने अटल मिशन के तहत कामों का प्रस्ताव पहले ही मांगा है। यह योजना शुरू होने पर हर श्रेणी के लोगों के लिए आवास बनेंगे। इसके जरिए भाजपा बसपा के वोट बैंक माने जाने दलितों और गरीबों को भी अपने पक्ष में करने का प्रयास करेगी क्योंकि अटल योजना में मलिन बस्तियों के विकास के साथ गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की योजना है। इसके जरिए केंद्र प्रदेश सरकार की समाजवादी आवास योजना को भी पीछे छोड़ने का प्रयास करेगी। वेंकैयानायडू के बयान से साफ है कि कार्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में इलाहाबाद समेत यूपी के कई शहरों के लिए दोनों बड़ी योजनाओं पर फैसला संभव है।