Prayagraj : 108 मीटर शहीद वॉल बनाने में ही हांफ गए स्मार्ट सिटी वाले, पिछले ढाई वर्षों से हो रहा निर्माण
सिविल लाइंस बस अड्डे के सामने महात्मा गांधी मार्ग पर शहीद वॉल बनाया जा रहा है। इसमें जिले के उन शहीदों के म्यूरल लगाए जाएंगे जिन्हें इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं मिला। इसके अलावा एक कोना स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख घटनाओं को समर्पित होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
108 मीटर शहीद वॉल बनाने में ही स्मार्ट सिटी वाले हांफ गए। करीब ढाई वर्ष से निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन, अब भी जिम्मेदार उद्घाटन की तारीख बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। जमीनी हकीकत यह है कि अब तक शदीदों के म्यूरल (दीवारों पर उकेरे जाने वाले चित्र) तक तैयार नहीं हुए हैं।
सिविल लाइंस बस अड्डे के सामने महात्मा गांधी मार्ग पर शहीद वॉल बनाया जा रहा है। इसमें जिले के उन शहीदों के म्यूरल लगाए जाएंगे जिन्हें इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं मिला। इसके अलावा एक कोना स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख घटनाओं को समर्पित होगा। 108 मीटर लंबी लेन का सौंदर्यीकरण भी किया जाना है। आधुनिक लाइट, बेंच आदि लगाया जाना प्रस्तावित है। पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता के कार्यकाल में इस योजना की शुरुआत हुई थी।
वर्तमान मेयर गणेश केसरवानी का कार्यकाल भी करीब एक वर्ष बीत चुका है, मगर शहीद वाॅल का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया। स्मार्ट सिटी योजना के तहत इसका निर्माण करीब ढाई वर्ष पहले शुरू किया गया था और एक साल के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अलगग-अलग कारणों से अभी तक शहीदों के म्यूरल वाले स्थान का ढांचा ही तैयार नहीं हुआ है।
काफी दिनों तक शहीदों के नाम पर बना रहा गतिरोध
अफसरों के अनुसार वहां किन-किन शहीदों के म्यूरल लगाए जाएं, इसे लेकर ही काफी समय तक गतिरोध बना रहा। इसके बाद उनकी शहादत को लेकर भी अलग-अलग तथ्य सामने आए। यहां 24 शहीदों के म्यूरल लगाए जाने हैं लेकिन अभी तक सिर्फ पांच के ही बने हैं। इसके अलावा पार्क का काम तो काफी पीछे है। स्मार्ट सिटी के प्रभारी संजय रथ का कहना है कि किसी तरह का गतिरोध नहीं है। दो से तीन महीने में शहीद वाल तैयार हो जाएगा।
निर्माणदायी संस्था को सख्त हिदायत दी गई है कि जल्द से जल्द काम पूरा किया जाए। उम्मीद है कि दो से तीन महीने में यह कार्य पूरा हो जाएगा। - चंद्रमोहन गर्ग, नगर आयुक्त व सीईओ, स्मार्ट सिटी योजना