फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Slogans against JNU ruckus, burnt effigy of home minister

जेएनयू बवाल के विरोध में नारेबाजी, गृहमंत्री का पुतला जलाया

Tue, 07 Jan 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Slogans against JNU ruckus, burnt effigy of home minister
Slogans against JNU ruckus, burnt effigy of home minister - फोटो : CITY DESK
जेएनयू बवाल के विरोध में नारेबाजी
विज्ञापन

गृह मंत्री शाह का पुतला जलाया
क्रासर
सुभाष चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जेएनयू प्रकरण केविरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार केखिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह का प्रतीक पुतला जलाया गया और उनके इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए, ताकि हमले का सच सामने आ सके।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ अल्ताफ अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। नेताओं ने जेएनयू की महिला प्रोफेसर व सैकड़ों छात्र-छात्राओं पर हुए हमले की आलोचना की। यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष अल्ताफ ने कहा कि जिस तरह नकाबपोश लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से विश्वविद्यालय परिसर में घुसकर छात्रों पर हमला किया, वह गंभीर चिंता का विषय है। इस तरह के अपराध को माफ नहीं किया जा सकता। इस घटना में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। आप के प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने कहा कि भाजपा दिल्ली में सत्ता हथियाने के लिए इस तरह की साजिश रच रही है, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। प्रदर्शन करने वालों में जिला महासचिव सर्वेश यादव, इमरान खान पामेला, प्रदेश सचिव शिमला श्री, अंजनी कुमार मिश्र, मुकेश जायसवाल, रावेंद्र पांडेय, संजय पांडेय, मोहम्मद अब्बासी, आकाश सिंह, गोलू सोनकर, मनोज तिवारी, नसीम, ज्योति प्रकाश चौबे, विपिन पाठक, सत्यम राय, मकसूद अहमद, सुल्ताना हनीफ, पंकज पांडेय, अंकित प्रतिहार, हरेंद्र पाल, अंशुमान ओझा समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

इनसेट
जेएनयू बवाल की कांग्रेसियों ने की आलोचना
प्रयागराज। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की सोमवार को हुई बैठक में जेएनयू परिसर में मारपीट, बवाल की निंदा की गई। महानगर अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने इस घटना के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही जेएनयू में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौकेपर प्रदेश सचिव जितेंद्र नायक, हरिश्चंद्र दुबे, श्याम शंकर पांडेय, आशुतोष विश्वकर्मा, जसवंत राय, जागृति सिंह, बृजेश कुमार पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed