{"_id":"6ae32a9c4ed966cda707596d","slug":"sleeper-vande-bharat-train-to-also-halt-at-aligarh-and-ghaziabad-railway-board-releases-timetable-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अलीगढ़ और गाजियाबाद में भी रुकेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अलीगढ़ और गाजियाबाद में भी रुकेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने जारी की समय सारिणी
Thu, 29 Oct 2026 04:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:44 PM IST
सार
रेलवे बोर्ड ने वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शुरू होने वाली स्लीपर वंदे भारत की समय सारिणी जारी कर दी है। इसका प्रयागराज और कानपुर के अलावा अलीगढ़ और गाजियाबाद में भी ठहराव रहेगा। ट्रेन के संचालन की तिथि का जल्द ही एलान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
- फोटो : आईएनएस
विस्तार
रेलवे बोर्ड ने वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शुरू होने वाली स्लीपर वंदे भारत की समय सारिणी जारी कर दी है। इसका प्रयागराज और कानपुर के अलावा अलीगढ़ और गाजियाबाद में भी ठहराव रहेगा। ट्रेन के संचालन की तिथि का जल्द ही एलान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। वाराणसी से यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर और नई दिल्ली से शनिवार को छोड़कर बाकी दिन चलेगी। नियमित ट्रेन के रूप में वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी (27421) रात 8:50 बजे प्रस्थान करेगी और रात 10:35-10:40 बजे प्रयागराज, 12:40-12:45 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 3:55-3:57 बजे अलीगढ़ जंक्शन, सुबह 5:25-5:27 बजे गाजियाबाद एवं 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहीं वापसी में नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली गाड़ी (27422) रात 9:40 बजे चलकर रात 10:13-10:15 बजे गाजियाबाद, रात 11:20-11:22 बजे अलीगढ़, रात 2:45-2:50 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 5:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन की अधिकृत समय सारिणी जारी होने की पुष्टि एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने की है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे (नई दिल्ली) और उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज) के महाप्रबंधकों को इस संबंध में पत्र भेजकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन