फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sleeper Vande Bharat service to begin, running six days a week starting November 2

रेलवे : दो नवंबर से सप्ताह में छह दिन शुरू हो जाएगा स्लीपर वंदे भारत का सफर

Sat, 31 Oct 2026 09:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Oct 2026 09:53 PM IST
सार

उत्तर भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत का सोमवार दो नवंबर से नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। प्रयागराज जंक्शन पर इसका आगमन रात 10.35 बजे और रवानगी 10.40 बजे होगी। शुक्रवार छोड़कर यह ट्रेन प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए हर रोज संचालित होगी।

विज्ञापन
Sleeper Vande Bharat service to begin, running six days a week starting November 2
वंदे भारत स्लीपर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत का सोमवार दो नवंबर से नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। प्रयागराज जंक्शन पर इसका आगमन रात 10.35 बजे और रवानगी 10.40 बजे होगी। शुक्रवार छोड़कर यह ट्रेन प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए हर रोज संचालित होगी।

विज्ञापन

इस ट्रेन का उद्घाटन शनिवार को एक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 02527) के रूप में किया गया था, जिसके बाद अब रेल प्रशासन ने इसकी नियमित समय सारणी जारी कर दी है। गाड़ी संख्या 27421 वाराणसी से रात्रि 08:50 बजे प्रस्थान कर रात 10:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद 10:40 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल रात 12.40-12.45 बजे, अलीगढ़ जंक्शन रात 3.55-3.57 और गाजियाबाद सुबह 5.23-5.25 बजे होते हुए यह ट्रेन अगली सुबह 06:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 27422 नई दिल्ली–वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 2 नवंबर से सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) संचालित की जाएगी। यह गाड़ी नई दिल्ली से रात 09:40 बजे प्रस्थान करेगी और गाजियाबाद रात 10.13-10.15 बजे, अलीगढ़ रात 11.20-11.22 बजे, कानपुर 2.45-2.50 बजे, प्रयागराज जंक्शन सुबह 5.05-5.10 बजे एवं वाराणसी 7.10 बजे पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रयागराज-वाराणसी रूट के दैनिक यात्रियों को राहत देते हुए रविवार (एक नवंबर) से नई मेमू ट्रेनों के नियमित संचालन की घोषणा की है। बनारस-प्रयागराज रामबाग (65123/65124) सुबह सात बजे चलकर 9:50 बजे रामबाग पहुंचेगी और शाम छह बजे लौटेगी। जो शाम 7.05 बजे ज्ञानपुर रोड एवं रात 8.30 बजे बनारस पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed