तीसरे दिन जिले में एक लाख पैंसठ हजार कांपियां जंची
जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार तीसरे दिन जीआईसी में 19 हजार, केपी इंटर कॉलेज में 58280, सीएवी में 21930, जीजीआईसी में 8300, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज में 29324, केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 2036, अग्रसेन इंटर कॉलेज में 15600, ऐंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में 10724 कापियों का मूल्यांकन हुआ। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने बताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया और मूल्यांकन के बहिष्कार की मांग की। बहिष्कार की मांग करने वालाें में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रघुराज सिंह, प्रदेश मंत्री अरुण कुमार चौबे, जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, उदयराज यादव, डॉ. देवी शरण त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।
यूपी बोर्ड की ओर से चल रहे मूल्यांकन में हाईस्कूल साइंस की कापियों का मूल्यांकन दो परीक्षक मिलकर कर रहे हैं। हाईस्कूल साइंस के पर्चे में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। हाईस्कूल में नियुक्त होने वाला विज्ञान शिक्षक एक ही वर्ग भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान अथवा जीव विज्ञान से होते हैं, ऐसे में प्रश्नपत्र के मूल्यांकन में दो परीक्षक लगाए गए हैं।