फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sixteen trian canceled

20 को दिल्ली रूट की राह मुश्किल, 16 ट्रेनें निरस्त

Fri, 18 Oct 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
sixteen trian canceled
sixteen trian canceled
प्रयागराज। दिल्ली रूट पर आवागमन के लिए 20 अक्तूबर को यात्रियों की राह मुश्किल हो सकती है। रविवार को इलाहाबाद जंक्शन से दिल्ली की ओर जाने वाली 16 ट्रेनें रेलवे द्वारा निरस्त की गई हैं। निरस्त होने वाली प्रमुख ट्रेनों में कालका मेल, महाबोधि एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आदि शामिल है। राहत भरी बात यह है कि रेलवे ने प्रयागराज, हमसफर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें निरस्त नहीं की हैं।
विज्ञापन

दरअसल, टूंडला रेलवे स्टेशन के यार्ड में दो सितंबर से इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य 17 नवंबर तक होना है। इस वजह से रेलवे द्वारा हर रोज कुछ ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं। अब यहां 20 अक्तूबर को नॉन इंटर लॉकिंग कार्य होगा। यहां यार्ड की रीमॉडलिंग होने के बाद टूंडला से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन पहले के मुकाबले सुधरेगा और उनकी समय पालनता में भी सुधार आएगा। फिलहाल 20 अक्तूबर को संबंधित स्टेशन से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रेलवे निरस्त करने जा रहा है। यह पहला मौका है कि जब यार्ड री मॉडलिंग का काम शुरू होने के बाद पहली बार एक साथ 16 ट्रेनें निरस्त हो रही हैं। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जंक्शन आने वालीं यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
12561/12562 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
12815/12816 पुरी-आनंद विहार नंदन कानन एक्सप्रेस
12501/12502 नई दिल्ली-गुवाहाटी पुर्वोत्तर संपर्क क्रंाति एक्सप्रसे
15667/15668 कामख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस
12875/12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस
12505/12506 आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
12311/12312 हावड़ा-दिल्ली कालका मेल
12397/12398 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस
सभी ट्रेनें दोनों ओर से निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed