फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six thousand railwaymen will get promotion salary will increase by Rs.

एनसीआर रेलवे:  छह हजार रेलकर्मियों को मिलेगा प्रमोशन, वेतन में इतने रुपये तक की होगी बढ़ोत्तरी

Fri, 18 Nov 2022 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 08:20 PM IST
सार

दो रोज पहले ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की थी कि रेलवे की नई नीति के तहत 50 प्रतिशत कर्मचारियों को लेवल 7 से लेवल 8 तक प्रोन्नत करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा लेवल -8 से लेवल 9 तक 4 वर्षों में गैर-कार्यात्मक ग्रेड में 50 प्रतिशत की पदोन्नति के लिए प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन
Six thousand railwaymen will get promotion salary will increase by Rs.
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल में कार्यरत पर्यवेक्षक कैडर के तकरीबन छह हजार रेलकर्मियों को सीधी पदोन्नति का लाभ मिलेगा। इसमें रेलवे ग्रेड-6 के कर्मचारी सीधे प्रमोशन पा सकेंगे। रेलवे में पदोन्नति की नई नीति को केंद्र सरकार की मंजूरी देने के बाद रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर पे-कमीशन जया कुमार ने इस आशय का पत्र उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक को जारी किया है।

विज्ञापन



दरअसल दो रोज पहले ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की थी कि रेलवे की नई नीति के तहत 50 प्रतिशत कर्मचारियों को लेवल 7 से लेवल 8 तक प्रोन्नत करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा लेवल -8 से लेवल 9 तक 4 वर्षों में गैर-कार्यात्मक ग्रेड में 50 प्रतिशत की पदोन्नति के लिए प्रावधान किया गया है। इससे हजारों रेलकर्मियों को फायदा होगा। 

विज्ञापन

इन सभी के वेतन में प्रतिमाह ढाई से चार हजार रुपये की बढ़ोत्तरी भी होगी। एनसीआर की बात करें तो यहां तकरीबन छह हजार रेलकर्मियों को इस नई नीति का लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत ग्रुप सी के योग्य कर्मचारियों की हर वर्ष परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे उन्हें समय से पदोन्नति मिल सकेगी। फिलहाल रेलवे की इस नई नीति से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, एसएंडटी, स्टोर, ट्रैफिक कॉमर्शियल, पर्सनल विभाग के पर्यवेक्षक लाभान्वित होंगे। 

सभी सुपरवाइजर श्रेणी के अधिकारियों को ग्रुप ए अधिकारियों के समकक्ष उच्च वेतन ग्रेड तक पहुंचने का मौका मिल सकेगा। इस बारे में रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ, नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की ओर से  मांग बीते कई वर्षों से की जा रही थी।


‘रेल मंत्रालय से की जा रही जोरदार मांग के परिणामस्वरूप,  पुरानी ग्रेड पे से पर्यवेक्षकों के वेतनमान की बढ़ोत्तरी के बारे में रेलवे बोर्ड का प्रस्ताव 4,600 रुपये से 5,400 रुपये तक करने का वित्त मंत्रालय की ओर से अनुमोदित किया गया है।’ - आरपी सिंह, महामंत्री, नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed