फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   six thousand missing people met their family in kumbh

कुंभ में अपनों से बिछड़कर मिले छह हजार लोग

Mon, 28 Jan 2013 10:59 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 28 Jan 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
six thousand missing people met their family in kumbh

पौष पूर्णिमा पर कुंभ मेले में आए छह हजार से ज्यादा लोग अपनों से बिछड़ गए। हालांकि भूले-भटके शिविरों के माध्यम से शाम तक इन लोगों की अपने रिश्तेदारों से मुलाकात हो गई। लेकिन दूसरे प्रांतों से आईं आधा दर्जन बुजुर्ग महिलाओं को लेने देर रात तक कोई नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


भूले-भटके शिविरों में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। भारत के सेवा दल शिविर में 4345 लोग अपनों से बिछड़कर पहुंचे। इनमें दो से पांच साल के सात बच्चे भी शामिल थे। शाम तक सभी लोगों को उनके रिश्तेदार लेने पहुंच गए।
विज्ञापन


वहीं, रणजीत पंडित शिक्षा समिति एवं हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के शिविर में 1700 लोगों को अपनों से मिलवाया गया और इनमें तीन दर्जन से ज्यादा बच्चे भी शामिल रहे। उड़ीसा, मध्य प्रदेश और बिहार से आईं सात बुजुर्ग महिलाएं देर रात तक शिविर में बैठी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाउडस्पीकर पर बार-बार घोषणा करने के बावजूद इन्हें लेने कोई नहीं आया। वहीं, मेला प्रशासन के भूले-भटके शिविर के माध्यम से भी सात बीस बच्चों सहित 200 लोगों को अपनों से बिछड़ने के बाद मिलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed