{"_id":"6053a5158ebc3e8d04729177","slug":"six-suspended-in-case-of-alcohol-related-videos-becoming-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बनने के वीडियो वायरल होने के मामले में छह सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बनने के वीडियो वायरल होने के मामले में छह सस्पेंड
Fri, 19 Mar 2021 12:38 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
audio
सैदाबाद में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिरने के बाद बृहस्पतिवार को उतरांव में भी बड़ी कार्रवाई हुई। यहां चार दिन पहले अवैध शराब बनाए जाने का वीडियो वायरल होने के मामले में छह पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए। इनमें दो दरोगा समेत चार दीवान व सिपाही शामिल हैं।
चार दिन पहले उतरांव थाना क्षेत्र के खुदायपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें गांव में अवैध शराब बनाए जाने का वीडियो था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी पर उच्चाधिकारियों ने जांच कराई और रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया लापरवाही की बात सामने आने पर बृहस्पतिवार को उतरांव थाने में तैनात छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
इनमें एसआई सुरेंद्र प्रताप, एसआई लल्लन यादव, मुख्य आरक्षी कामरान खान व प्रह्लाद राम के अलावा आरक्षी संजय प्रजापति व रमेश यादव शामिल हैं। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि निलंबन के साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। उधर, मामले में उतरांव एसओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित गांव में छापा मारकर आरोपी नन्हू उर्फ चुन्नू को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि, उसके साथी फरार हो गए थे। मौके से 150 कुंतल लहन भी नष्ट करा दी गई थी।