फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six more were caught in the murder of the teenager, so far eight in custody

प्रयागराज : किशोर की हत्या में छह और पकड़े गए, अब तक कुल आठ हिरासत में

Thu, 27 Oct 2022 11:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 11:25 PM IST
सार

शिवपुर हौली, टीपी नगर धूमनगंज का रहने वाला अंकित यादव मंगलवार रात अपने दोस्तों गोविंद और अमन के साथ सिविल लाइंस जाने के लिए बाइक से निकला था। रात करीब 11 बजे तीनों सुलेमसराय स्थित एक दुकान पर रुककर सिगरेट पीने लगे।

विज्ञापन
Six more were caught in the murder of the teenager, so far eight in custody
Prayagraj News : अंकित यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र में महिला ग्राम इंटर कॉलेज के पास अंकित यादव (17) की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या के  मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया। बुधवार की रात दो आरोपियों को पकड़ा गया था। अब तक कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन



शिवपुर हौली, टीपी नगर धूमनगंज का रहने वाला अंकित यादव मंगलवार रात अपने दोस्तों गोविंद और अमन के साथ सिविल लाइंस जाने के लिए बाइक से निकला था। रात करीब 11 बजे तीनों सुलेमसराय स्थित एक दुकान पर रुककर सिगरेट पीने लगे। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवक आए। आरोप है कि नशे में धुत युवक गालीगलौज कर रहे थे। विरोध पर वह अंकित व उसके दोस्तों से विवाद करने लगे। 

विज्ञापन

उस समय वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया तो स्कूटी सवार चले गए। उन्होंने अपने डेढ़ दर्जन से अधिक साथियों को बुला लिया। आते ही उन लोगों ने हमला बोल दिया। भागने की कोशिश में अंकित व अमन वहीं गिर गए। वे तब तक पीटते रहे जब तक कि तीनों दोस्त लहूलुहान नहीं हो गए। कैंट पुलिस तीनों को एसआरएन अस्पताल ले गई जहां अंकित को मृत घोषित कर दिया गया।


गोविंद और अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जांच में नन्ना, मोहित, राहुल, दीपू, पीकू, सतीश, ऋषभ, विशाल, विवेक, उमेश व अन्य अज्ञात के नाम सामने आए। बुधवार को दो लोगों को पकड़ लिया गया था। उनसे पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को छह और हमलावरों को पकड़ा गया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

 

जानें क्या था पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed