फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six lane will be made for the SP route, pedestrians walk

सिक्स लेन का होगा एसपी मार्ग, पैदल चलने वालों के लिए बनेगा वॉक वे

Sat, 07 Jul 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Jul 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Six lane will be made for the SP route, pedestrians walk
civil line - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस का सरदार पटेल मार्ग सिक्स लेन का होगा। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इसकी कुल चौड़ाई तीस मीटर निर्धारित की है। अक्तूबर तक इस मार्ग का कायाकल्प कर लिया जाएगा। यहां पैदल चलने वाले लोगों के लिए चार-चार मीटर का वॉक वे भी एडीए बनाएगा। इसके अलावा लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर लोगों के बैठने के लिए ग्रेनाइट की कुर्सियां भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


एडीए की ओर से एसपी मार्ग पर रोड डिवाइडर एक मीटर का बनाया जाएगा। साथ ही एक मीटर का ड्रेन भी होगा। जो कवर्ड होगा। यहां वॉक वे की चौड़ाई चार मीटर निर्धारित की गई है। शुक्रवार की देर शाम एडीए वीसी भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को एडीए द्वारा सरदार पटेल मार्ग पर किए जाने वाले कार्यों का प्रेजेंटेशन दिखाया गया। बताया गया कि नवाब युसूफ चौराहा स्थित रेल विद्युतीकरण कार्यालय से थार्नहिल चौराहे तक एसपी मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। यह काम शुरू भी कर दिया गया है। व्यापारियों की सहमति पर उनके सेटबैक को भी संवारने की बात एडीए की ओर से कही गई।
विज्ञापन


कहा गया कि यहां वॉकवे के साथ बीच-बीच में पार्किंग की भी जगह छोड़ी जाएगी। दिव्यांग लोगों की सहूलियत के लिए वॉकवे ऐसा बनाया जाएगा कि उसमें व्हील चेयर को भी चढ़ाया जा सके। इसके अलावा सरदार पटेल पर मार्ग की दुकानों पर एकरूपता लाने के लिए यहां लाल और ग्रे कलर का प्रयोग किया जाएगा। एडीए का दावा है कि 15 अक्तूबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके पूर्व बैठक में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी तमाम सुझाव दिए। कहा गया कि एमजी मार्ग की तर्ज पर एसपी मार्ग में बनाए जाने वाले डिवाइडर पर कट नहीं होना चाहिए। पार्किंग का पूरा उपयोग हो इसके लिए पेड पार्किंग बनाई जाए। जलनिकासी की भी समस्या का समाधान किया जाए। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, शिवशंकर सिंह, संजीव अग्रवाल, विशाल कनौजिया, आशीष अरोड़ा, निशांत गांधी, निर्मल बग्गा, नीरज अरोरा, रनबीर भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed