फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six lane bridge work picks up pace, ash supply begins

Prayagraj News: संपादित। सिक्स लेन पुल के काम ने पकड़ी रफ्तार, राख की अपूर्ति शुरू

Fri, 15 Dec 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 15 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Six lane bridge work picks up pace, ash supply begins
प्रयागराज। गंगा नदी के पुल पर बन रहे सिक्स लेन पुल का कार्य बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गया। बुधवार की शाम बेली के पास निर्माणाधीन पुल आरसीसी बीम गिरने के बाद काम प्रभावित हुआ था। इस दौरान यहां पर कुछ छात्रों ने घंटों हंगामा किया था। मगर पुलिस पहुंचने के बाद काम फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन

वहीं पुल के निर्माण में बाधा बन रही एनटीपीसी से राख की आपूर्ति भी बहाल होने लगी है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को लगभग 50 ट्रक के आसपास राख की सप्लाई की गई। बता दें कि एनटीपीसी के ऊंचाहार, विंध्यनगर व मेजा स्थित केंद्रों से राख की सप्लाई की जाती है, जो पिछले तीन महीने से बाधित थी। मिनिस्ट्री ऑफ रोड एंड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे (मोर्थ) अधिकारियों की मानें तो राख की आपूर्ति में जो समस्या आ रही थी, उसे दूर कर लिया गया है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को लगभग 50 गाड़ी सप्लाई की गई।
विज्ञापन

महाकुंभ 2025 की महात्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक गंगा नदी पर बेली से मलाक हरहर तक बन रहे इस पुल का निर्माण नवंबर 2024 तक पूरा होना है। इसके कारण काम को दिन-रात दो से तीन शिफ्टों में 24 घंटे चल रहा है। वैसे पुल के निर्माण के लिए 150 ट्रक राख की आपूर्ति प्रतिदिन होनी आवश्यक है। ऐसे में कोशिश की जा रही है कि यह आपूर्ति पूर्व की भांति हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed