फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six-hour traffic jam on Shastri Bridge; vehicles crawled in one-way traffic

Prayagraj News: शास्त्री पुल पर छह घंटे जाम, वनवे ट्रैफिक में रेंगते रहे वाहन

Sat, 13 Jun 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 13 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Six-hour traffic jam on Shastri Bridge; vehicles crawled in one-way traffic
तीन दिन बाद शास्त्री पुल पर वन वे ट्रैफिक के कारण कुछ इस तरह लगा रहा भीषण जाम=स्रोत संवाद
शास्त्री पुल निर्माण के लिए तीन दिन बाद शुक्रवार को दोबारा से ब्लॉक लिया गया। पुल के वनवे होने से सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक भीषण जाम रहा। ट्रैफिक दबाव के कारण वाहन रेंगते रहे। उमसभरी गर्मी में लोगों के पसीने छूट गए। शाम होते ही एक बार दोबारा वही स्थिति हो गई।
विज्ञापन


दारागंज-झूंसी के डाउन लेन की तकरीबन 2100 मीटर लंबी सड़क की छिलाई का कार्य बीते चार जून से शुरू है। पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण आठ से 10 जून तक परीक्षार्थियों के लिए मरम्मत वाली लेन को भी खोल दिया गया था। शुक्रवार को दोबारा से पुल के दारागंज-झूंसी मार्ग की सड़क का मरम्मत कार्य ब्लॉक लेकर शुरू किया गया।
विज्ञापन

केवल दो पहिया वाहनों को गुजारा गया। दूसरी लेन पर दोनों ओर के वाहनों को गुजारे जाने से एक बार फिर पंत संस्थान से शास्त्री पुल और अलोपीबाग तक सुबह नौ बजे से ही भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में चार और तीन पहिया सवारी वाहनों की कतार करीब पांच किलोमीटर तक लगी रही। वहीं, वनवे ट्रैफिक के वाहन दिनभर रेंगते रहे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि दो पहिया वाहनों को प्रभावित लेन से निकाला गया। जबकि दोनों लेन के चारपहिया वाहनों को एक लेन से आने दिया जा रहा है। बता दें कि शास्त्री पुल की मरम्मत का कार्य 43 दिन यानी 15 जुलाई तक चलेगा।
हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ जताया आक्रोश
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह भी जाम में फंस गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था और उससे जुड़े ठेकेदारों के खिलाफ आक्रोश जताया। उनका आरोप था कि कार्यदायी संस्था एवं उससे जुड़े ठेकेदार रोजाना केवल दो से तीन घंटे ही काम कर रहे हैं। दिन में काम नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।
गर्मी में महिलाओं और बच्चों को आया चक्कर
भीषण गर्मी में घंटों जाम में फंसने के कारण कई महिलाओं और बच्चों को चक्कर भी आने लगा था। कई लोग गाड़ी से उतरकर आसपास के दुकानों में जाकर बैठ गए। इसके बाद जाम थोड़ा कम हुआ तो वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
आज से सुबह आठ से रात आठ बजे तक दोनों लेन पर चलेंगे वाहन

शास्त्री पुल की मरम्मत के कारण शुक्रवार को वनवे ट्रैफिक में तकरीबन छह घंटे तक लगे भीषण जाम ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की भी नींद उड़ा दी है। इसे देखते हुए शाम को लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ हुई बैठक के बाद दिन में पुल के दोनों लेन से दो और चारपहिया वाहनों के आवागमन का निर्णय लिया गया है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि तेज धूप और गर्मी के कारण शनिवार से सुबह आठ से रात आठ बजे तक पुल के दोनों लेन से दो एवं चारपहिया वाहनों का आवागमन सुचारू किया जाएगा।
मरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को रात आठ से सुबह आठ बजे तक ब्लॉक दिया जाएगा। इस दौरान प्रभावित लेन पर जगह-जगह पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।
सप्ताह भर से रोजाना जाम में फंस रहे पांच लाख लोग

शास्त्री पुल पर एक दिन में औसतन डेढ़ से दो लाख दो और चारपहिया वाहन एवं पांच लाख लोग आवागमन करते हैं। पिछले एक सप्ताह से चल रहे मरम्मत कार्य के कारण लोगों को भीषण गर्मी में आवागमन करते वक्त घंटों जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान आवागमन में लाखों रुपये के सीएनजी, पेट्रोल और डीजल जले वो अलग। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन एक मिनट में शास्त्री पुल से 10 से 15 दो और चार पहिया वाहन गुजरते हैं। इस हिसाब से प्रतिदिन पांच लाख लोग और दो लाख के आसपास वाहन गुजरते हैं।

वाराणसी और जौनपुर के लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता

शास्त्री पुल से रोजाना झूंसी, हनुमानगंज, सैदाबाद, हंडिया और फूलपुर के लोग ही नहीं बल्कि वाराणसी, भदोही, जौनपुर और बादशाहपुर के लोग भी आवागमन करते हैं। शुक्रवार को अपने निजी चारपहिया वाहन से परिवार के साथ वाराणसी के सिगरा इलाके से संगम स्नान करने आए समर बहादुर सिंह ने बताया कि झूंसी पहुंचने में मात्र सवा घंटे लगे लेकिन डेढ़ घंटे से शास्त्री पुल नहीं पार कर पाया। इनकी तरह और भी चारपहिया वाहन से यात्रा कर रहे लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed