फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six electric buses begin operating from Prayagraj to four districts, going to Ayodhya, Varanasi

UP:प्रयागराज से चार जिलों के लिए छह इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू, अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ जाएंगी बसें

Wed, 24 Dec 2025 05:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 05:25 PM IST
सार

प्रयागराज में स्वच्छ, हरित एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मंगलवार को लीडर रोड डिपो कार्यालय से चार जिलों के लिए छह इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया।

विज्ञापन
Six electric buses begin operating from Prayagraj to four districts, going to Ayodhya, Varanasi
यूपी रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में स्वच्छ, हरित एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मंगलवार को लीडर रोड डिपो कार्यालय से चार जिलों के लिए छह इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया। बसें वाराणसी, अयोध्या, कानपुर एवं लखनऊ तक जाएंगी।

विज्ञापन


रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज-वाराणसी, अयोध्या, कानपुर एवं लखनऊ मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं विश्वसनीय परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगा। इलेक्ट्रिक बसें शून्य उत्सर्जन तकनीक पर आधारित हैं, जिससे वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही डीजल ईंधन पर निर्भरता घटेगी और ईंधन लागत में बचत होगी।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक किफायती, पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ बनाया जा सकेगा। यह पहल प्रदेश सरकार की स्वच्छ ऊर्जा नीति, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लक्ष्यों के अनुरूप है। यह पहल प्रयागराज, अयोध्या एवं वाराणसी जैसे प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन नगरों के बीच आधुनिक व हरित परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) शिव कुमार गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सिविल लाइंस डिपो डीके तिवारी, जयकरण, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयाग डिपो प्रशांत दीक्षित समेत आरजी मोबिलिटी प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed