फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six-and-a-half-hour 'Mega Block' at the Junction today; train movement to remain halted.

Prayagraj News: जंक्शन पर आज साढ़े छह घंटे का मेगा ब्लॉक, ठप रहेगी ट्रेनों की आवाजाही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Six-and-a-half-hour 'Mega Block' at the Junction today; train movement to remain halted.
रेलवे प्रशासन ने जंक्शन के यार्ड रिमॉडलिंग के प्रोजेक्ट को रफ्तार देने के लिए आज सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक साढ़े छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। इस दौरान जंक्शन से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे के इस निर्णय से कालिंदी एक्सप्रेस और डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर 20 अप्रैल से ही यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू हुआ है जो 25 मई तक चलेगा। वर्तमान समय जंक्शन पर कुल 27 लाइनें है। इन्हें पुनर्गठित कर 25 बड़ी लाइनों में तब्दील किया जा रहा है। इन लाइनों की लंबाई बढ़ने से अब जंक्शन पर पूरी क्षमता वाली लंबी ट्रेनों का संचालन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से इन नई लाइनों की टेस्टिंग और सिग्नलिंग प्रणालियों को परखने का काम शुरू होगा। इस महायोजना के तहत प्लेटफॉर्म संख्या सात-आठ और नौ-दस के बीच दो नए प्लेटफॉर्म भी तैयार होंगे। यहां भविष्य में जंक्शन पर प्लेटफार्म की संख्या 12 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------------

कई ट्रेनों के बदले रूट, प्रयाग और सूबेदारगंज से होगा संचालन
- मेगा ब्लॉक और रिमॉडलिंग के चलते रेलवे ने व्यापक स्तर पर ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। वंदे भारत एक्सप्रेस 30 अप्रैल तक प्रयागराज जंक्शन के बजाय प्रयाग स्टेशन से संचालित हो रही है। वहीं, प्रयागराज-नई दिल्ली और प्रयागराज-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस को सूबेदारगंज स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की गई है।
अहमदाबाद-दरभंगा, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल और रक्सौल-एलटीटी समेत लगभग 35 प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग यानी प्रयागराज छिवकी होकर निकाला जाएगा। छिवकी के रास्ते संचालित होने वाली प्रमुख ट्रेनों में गोरखपुर-लोकमान्य तिलक, बलिया-दादर, छपरा-दुर्ग, आनंद विहार-जोगबनी और बाड़मेर-हावड़ा जैसी एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं।
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को ट्रेनों के संबंध में किए गए बदलाव की जानकारी एसएमएस के माध्यम से की जा रही है।
-----------------------------------------
यह ट्रेनें आज नहीं आएंगी जंक्शन
11071 कामायनी एक्सप्रेस, 12506 नार्थ ईस्ट, 12488 आनंद विहार-जोगबनी, 12816 नंदन कानन, 12324 बाड़मेर-हावड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed