फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six accused of online fraud arrested, one tab, mobile and cash recovered

Prayagraj :ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, एक टैब, मोबाइल 25 पासबुक, एटीएम कार्ड बरामद

Mon, 14 Nov 2022 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 03:39 PM IST
सार

प्रयागराज में छोटा बघाड़ा स्थित एक मकान में किराए में यह लोग रहा करते थे। शहर में मुख्य अभियुक्त विकास चाइनीस फूड की दुकान लगाता था। पिछले दो महीना से यह लोग किराए में प्रयागराज में रह रहे थे। 

विज्ञापन

विस्तार

कर्नलगंज में सोमवार को पुलिस ने झारखंड के साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग किराये के  कमरे से पूरा खेल संचालित कर रहा था। गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 33400 नकद, 14 चेक, 30 एटीएम कार्ड व अन्य सामान बरामद किया गया है। 

विज्ञापन



एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि सभी गिरिडीह, झारखंड के रहने वाले हैं। वह करीब दो महीने से छोटा बघाड़ा, कर्नलगंज में किराये के कमरे में रह रहे थे। इस गिरोह का सरगना विकास दास है, जो अपने जिले के लड़कों को काम दिलाने के बहाने प्रयागराज लाता था। 

विज्ञापन

इसके बाद उनके आधार कार्ड में जालसाजी कर पता बदलवा अलग-अलग बैंकों में उनके खाते खुलवाता था। विकास झारखंड में बैठे अपने साथियों से साइबर फ्रॉड के जरिये रकम इन्हीं खातों में ट्रांसफर कराता था। फिर खातों से एटीएम के जरिये नकदी निकालकर झारखंड में अपने गिरोह के लोगों तक पहुंचा देता था। 


अभियुक्तों के खातों की जांच में पता चला है कि इन्होंने कई राज्यों के लोगों को साइबर फ्रॉड का शिकार बनाकर रकम अपने खातों में डलवाई है। इनमें से अधिकांश लोगों ने शिकायत भी दर्ज कराई है। पीड़ितों में वाराणसी के सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी शामिल हैं। उनके खाते से 10.29 लाख रुपये उड़ाए गए। जिसके संबंध में मडुवाडीह थाने में केस दर्ज है। 

ऐसे पकड़ में आए
कर्नलगंज में विवि चौराहे के पास जनसेवा केंद्र चलाने वाले रंजीत कुमार गौड़ ने तीन दिन पहले थाने में शिकायत की। बताया कि 21 अक्तूबर की शाम छह बजे विकास दास व राकेश कुमार मंडल अपने दो साथियों संग आए। उन्होंने आधार से पैसे निकालने को कहा, जो तकनीकी कारणों से नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने उसके तीन खातों में पांच हजार फोन पे व 44 हजार इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भेजे। जिसके बाद उसने एटीएम से निकालकर चारों को नकद दे दिए। 22 अक्तूबर को एक अन्य ग्राहक का पेमेंट करने पर पता चला कि उसने अपने जिन तीन खातों में रुपये ट्रांसफर कराए थे, उन्हें साइबर क्राइम सेल की तरफ से होल्ड पर रखवा दिया गया है। बैंक में पता चला कि उक्त रकम साइबर फ्रॉड के जरिये भेजी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विकास को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बयां कर दी। 

विज्ञापन

यह हुए गिरफ्तार
विकास दास, राकेश कुमार मंडल, मनीष कुमार मंडल, संतोष कुमार राय, गोविंद मंडल व करण कुमार मंडल उपरोक्त सभी निवासी गिरिडीह झारखंड। इसके अलावा गिरिडीह के ही सीताराम मंडल, मांटू मंडल व पवन मंडल वांछित हैं। खातों से रकम उड़ाने का काम यही तीनों करते थे। 


बरामदगी
33400 नकद, एक टैब, छह मोबाइल, 25 पासबुक, 14 चेकबुक,, 30 एटीएम कार्ड, 17 आधार , सात पैन कार्ड, दो बैंक खाता किट, 13 सिम कार्ड 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed