फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SIT begins investigation into the assault case at SRN; the probe will be conducted under the supervision

प्रयागराज : एसआरएन में मारपीट मामले में एसआईटी ने शुरू की जांच, एसीपी की निगरानी में होगी पड़ताल

Thu, 29 Oct 2026 04:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 04:30 PM IST
सार

स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला की पिटाई और इसके विरोध में प्रदर्शन के दौरान डॉक्टर व मेडिकल छात्रों से मारपीट के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
SIT begins investigation into the assault case at SRN; the probe will be conducted under the supervision
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला की पिटाई और इसके विरोध में प्रदर्शन के दौरान डॉक्टर व मेडिकल छात्रों से मारपीट के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। टीम दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर साक्ष्य जुटाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


22 अक्तूबर की रात एसआरएन अस्पताल के मेडिसिन विभाग में इलाज को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला और उनके चालक की पिटाई की गई। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


इस दौरान डॉक्टर और मेडिकल छात्रों से मारपीट का आरोप भी सामने आया। एसआईटी का गठन एसीपी की निगरानी में किया गया है। टीम में एक निरीक्षक और दो उपनिरीक्षक शामिल हैं। अपर पुलिस आयुक्त विजय ढुल ने बताया कि एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम घटना से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed