फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sisters blessed the minister by applying tilak to him, the minister went to the houses of BJP officials and wi

Prayagraj : बहनों ने मंत्री को तिलक लगाकर दिया आशीष, मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों के घर जाकर दी शुभकामनाएं

Thu, 23 Oct 2025 06:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Oct 2025 06:50 PM IST
सार

यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बृहस्पतिवार को भैया दूज के पर्व पर अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कीडगंज इलाके में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें पंचदीप पर्व की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Sisters blessed the minister by applying tilak to him, the minister went to the houses of BJP officials and wi
भैया दूज पर मंत्री नंदी को तिलक लगाती महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बृहस्पतिवार को भैया दूज के पर्व पर अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कीडगंज इलाके में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें पंचदीप पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बहनों ने भाई-बहन के परस्पर प्रेम, अटूट विश्वास, समर्पण एवं पवित्र रिश्ते के प्रतीक पर्व "भाई दूज" के पावन अवसर पर तिलक लगाकर मंत्री नंदी को अपना आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि भाई-बहन का यह अटूट बंधन हमेशा प्रेम, स्नेह और खुशियों से भरा रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना है। भाई दूज का यह पर्व हमारे रिश्तों को और भी मजबूत बनाता है और हमें एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने का मौका देता है। मंत्री ने कीडगंज निवासी शंकर लाल केसरवानी, राहुल केसरवानी, पीयूष जायसवाल, अंकुर जायसवाल, नील कमल श्रीवास्तव, अनिल कुमार अरोरा, राजशेखर जोशी, सुधीर कुमार वर्मा, रीना साहू, रीना जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, शलभ जायसवाल के घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात करते हुए सभी का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान बहनों ने मंत्री को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


मंत्ररी के साथ भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष कीडगंज कबीर जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चौक सुमित वैश्य, मंडल अध्यक्ष मीरापुर गया निषाद, मंडल अध्यक्ष मुट्ठीगंज परमानंद वर्मा,  पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, राघवेंद्र मिश्रा, अंकुर जायसवाल, रमेश केसरवानी, लालू मित्तल, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भैया दूज पर बहनों ने की भाई की लंबी उम्र की कामना

शंकरगढ़ इलाके में भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का पर्व भैया दूज पर नगर सहित आसपास के गांवों में बड़ी धूमधाम और पारिवारिक उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि भाइयों ने भी बहनों को उपहार और मिठाइयाँ देकर अपने प्रेम और कृतज्ञता का इज़हार किया। बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही रसगुल्ला, बर्फी, मिल्ककेक और कलाकंद की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लगी रही। परिवारों में मेल-मिलाप, हंसी-ठिठोली और स्नेह से भरे पल इस त्यौहार की असली पहचान बने।

भैया दूज पर्व पर बहनों ने भाइयों की उतारी आरती

मंसूराबाद क्षेत्र में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व भैया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही घरों में पर्व का उल्लास देखने को मिला। बहनों ने थाली में रोली, अक्षत, दीपक और मिठाई सजाकर भाइयों को तिलक लगाया और आरती उतारी। भाइयों ने भी उपहार और मिठाइयां देकर बहनों के प्रति अपने स्नेह का प्रदर्शन किया।

क्षेत्र के मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का विशेष माहौल रहा। कई परिवारों ने पारंपरिक रीति से पर्व मनाया, वहीं बच्चों और युवाओं ने आधुनिक अंदाज में उत्सव का आनंद लिया। बहनों ने भाइयों की रक्षा और दीर्घायु की कामना करते हुए यमराज और यमुना जी की कथा सुनी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। पर्व के दौरान बाजारों में भी रौनक रही। मिठाइयों, सूखे मेवों और उपहारों की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का यह पर्व रिश्तों में प्रेम की मिठास प्रतीक बना। गांवों में में घर घर उत्सव और उमंग का वातावरण बना रहा।

आस्था और उल्लास से मनाया गया भैया दूज

करछना क्षेत्र में पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को भैया दूज का पावन पर्व पूरे आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना और तैयारी का माहौल बना रहा। बहनों ने स्नान-ध्यान कर शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।

थाली में रोली, अक्षत, चंदन, पुष्प, मिष्ठान, फल, लावा, सुपारी और दूर्वा सजाकर बहनों ने सविधि आरती की। इसके बाद भाइयों को मिठाई, खीर व पकवान खिलाकर स्नेह का उपहार दिया गया। बदले में भाइयों ने भी बहनों को उपहार और आशीर्वाद के साथ सुरक्षा का वचन दिया। पूरे दिन घर-आंगन में खुशियों की रौनक बनी रही। शाम को लोगों ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का समापन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed