फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sister and her friend arrested in Kishore's murder, murdered after seeing them together

किशोर की हत्या में सगी बहन और उसका दोस्त गिरफ्तार, दोनों को साथ देख लेने पर कर दी हत्या

Sun, 27 Dec 2020 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sister and her friend arrested in Kishore's murder, murdered after seeing them together
arrested - फोटो : सोशल मीडिया

तीन दिन पहले बड़गोहना कला गांव के मजरा पितांबर का पूरा में दोस्ती में रोड़ा बने 14  साल के अमन की उसकी बहन ने ही दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बहन और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। मां-बाप की गैरमौजूदगी में बहन ने अपने मोबाइल से फोन कर अपने दोस्त को बुलाया था। अमन ने दोनों को साथ देख लिया था, इसी कारण उसे सब्बल से प्रहार कर मार डाला।

विज्ञापन


बड़गोहना गांव निवासी गुलाब बिंद खेती करते हैं। बीते बुधवार को वह अपनी पत्नी कमला बिंद को लेकर अपनी ससुराल अगवइया, कौंधियारा गए थे। वह रात में वहीं रुक गए थे। घर पर उनका 14 साल का बेटा अमन और बड़ी बेटी (16) थे। बृहस्पतिवार की सुबह बेटी ने चीखते हुए सबको बताया था कि अमन को किसी ने मार दिया। अमन का रक्तरंजित शव मिला था।

विज्ञापन

Sister and her friend arrested in Kishore's murder, murdered after seeing them together
Crime - फोटो : demo pic

उसके सिर और चेहरे पर किसी वजनदार वस्तुु से हमलाकर हत्या की गई थी। घटना के वक्त घर में सिर्फ अमन की बहन थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वाएड बुलाकर जांच पड़ताल कराई, लेकिन कोई ठोस सुबूत नहीं मिला। पुलिस ने जब अमन की बहन से पूछताछ की तो वह घबरा गई। उसने कई बार अपने ही बयान को पलट दिया।

इसके बाद पुलिस को उस पर संदेह गहरा गया और उसने आसपास लोगों से पूछताछ करनी शुरू की। गांव में ही रहने वाले एक बुजुर्ग ने बताया कि अमन की बहन घर से बाहर निकलकर रात को 12 बजे मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। पुलिस ने अमन की बहन की कॉल डीटेल्स निकलवाई। घर की तलाशी में एक मोबाइल और मिला जिससे वह सिर्फ अपने दोस्त शिवशंकर उर्फ छोटू निवासी बस्तर करछना से बात करती थी।

Sister and her friend arrested in Kishore's murder, murdered after seeing them together
Crime Scene
कॉल डीटेल्स से बाद पुलिस ने छोटू की लोकेशन पता की तो रात को उसकी मोबाइल लोकेशन बड़गोहना गांव में मिली। छोटू को भी पकड़ लिया गया। इसके बाद पूछताछ हुई। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि मां-घर में नहीं थे। अमन सो रहा था। उसकी बहन ने फोन कर अपने दोस्त को बुलवा लिया। इसी दौरान अमन जाग गया। यह बात वह किसी से बता न दे, इस कारण दोनों ने मिलकर उसकी नृशंस हत्या कर दी। शनिवार को अमन की 16 साल की बहन और शिवशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

आंसू नहीं रुक रहे थे पिता के, कहा दोनों को फांसी दे दो

अमन के पिता गुलाब बिंद के आंसू नहीं रुक रहे थे। बेटी की हरकत से वह इतने दुखी थे कि बार-बार पुलिस वालों से कह रहे थे कि वह उसे और छोटू को फांसी पर चढ़ा दे। गुलाब के दो ही बच्चे थे। अमन की हत्या हो गई। बड़ी बेटी जेल चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed