फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sire in sangam stor burnt to ashes

संगम में लगी आग, दुकान जलकर राख

Sat, 30 May 2020 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
sire in sangam stor burnt to ashes
दारागंज थाना क्षेत्र स्थित संगम में स्थित दुकान में शुक्रवार की भोर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटों को देखा तो तत्काल फायर विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर की गाड़ी ने कुछ ही देर में आग में काबू पा लिया लेकिन तब तक दुकान जलकर खाक हो चुकी थी। साथ ही उसके आस-पास नारियल एवं गैलन बेचने वालों का भी सामान जल गया। बीरेन्द्र कुमार निषाद की पिछले 12 वर्षों से संगम घाट के किनारे, वंसठी, माला, कास्मेटिक चूडी, प्रसाद की दुकान है। उसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पीडित ने बताया कि जब वह सुबह सात बजे दुकान खोलने के लिए गया तो देखा कि सब कुछ राख हो गया था। आसपास के लोगों से पूछा तो बताया कि भोर में आग लगी हैं। फायर की गाडी ने आग में काबू पाया है। पीडित ने आशंका जाहिर की है कि उसके दुकान में आग लगायी गयी है। उसने बताया कि उसका लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कैदी की इलाज के दौरान मौत
कर्नलगंज स्थित कमला नेहरू अस्पताल में शुक्रवार को कैंसर पीड़ित सजायाफ्ता कैदी इरफान की मौत हो गई। हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद वह नैनी जेल में सजा काट रहा था। मूल रूप से जगदीशपुर अमेठी के रहने वाले इस कैदी को तबियत बिगड़ने पर कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed