फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sir, the daughters have taken over the house

Prayagraj News: साहब, बेटियों ने मकान पर कर लिया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Sir, the daughters have taken over the house
धूमनगंज में रहने वाले 76 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी ही दो बेटियों व दामाद पर मकान कब्जाने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि सभी उनसे गालीगलौज करते हैं और भगाने की कोशिश करते हैं और उनकी नजर उनके करोड़ों के मकान पर है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राम प्रसाद कुशवाहा सुलेमसराय बाजार के रहने वाले हैं। उनका आरोप है कि उनकी दो पुत्रियां सरस्वती पत्नी हरिशचन्द्र कुशवाहा व सुमन पत्नी नन्द लाल यादव हैं। बेटियों व दामाद उनके मकान के आधे-आधे भाग में जबरन कब्जा करके रह रही हैं। उनका कोई पुत्र नहीं है और वह मकान के एक भाग में रहकर गुजर बसर करते हैं। जीवन यापन के लिए वह रिक्शा चलाते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों पुत्रियां व दामाद जबरन उनके मकान को कब्जा करने के चक्कर में हैं। उन्हें लगातार परेशान करते रहते हैं। आए दिन गालीगलौज कर मकान से भागने को कहती हैं। खाना-पानी और कपड़ा भी नहीं देती हैं। भूतप्रेत का इल्जाम लगाकर मारपीट, गालीगलौज करती हैं। थाने पर झूठा प्रार्थना पत्र देकर परेशान भी करती हैं। मकान का मालिक होने के बावजूद उन्हें घर में घुसने भी नहीं दिया जाता। आरोप है कि वह सभी करोड़ों का मकान कब्जा करने की फिराक में हैं। प्रभारी थाना धूमनगंज वैभव सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत पर अवैध कब्जा, मारपीट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed