फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Silver Jubilee and Reunion Celebration of 2001 Batch at Bishop Johnson School on January 31

Prayagraj : बिशप जॉनसन स्कूल में 2001 बैच का रजत जयंती और पुनर्मिलन समारोह 31 जनवरी को

Thu, 29 Jan 2026 05:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jan 2026 05:18 PM IST
सार

बिशप जॉनसन स्कूल एवं कॉलेज सिविल लाइन प्रयागराज में 2001 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण किए हुए छात्रों का रजत जयंती पुराछात्र पुनर्मिलन (रीयूनियन) आगामी 31 जनवरी को स्कूल के ऑडिटोरियम में दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगा।

विज्ञापन
Silver Jubilee and Reunion Celebration of 2001 Batch at Bishop Johnson School on January 31
2001 बैच पुनर्मिलन के टीशर्ट का अनावरण करते पुराछात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिशप जॉनसन 2001 बैच पुराछात्र रजत जयंती पुनर्मिलन समारोह 31 जनवरी को आयोजित किया गया है। वर्ष  2001 में बिशप जॉनसन स्कूल एवं कॉलेज सिविल लाइन प्रयागराज में कक्षा 12वी उत्तीर्ण किए हुए छात्रों का रजत जयंती पुराछात्र पुनर्मिलन (रीयूनियन) आगामी 31 जनवरी को स्कूल के ऑडिटोरियम में दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन के मुख्य समिति (कोर समिति) की अंतिम बैठक सिविल लाइन में संपन्न हुई, जिसमे छात्र एवं छात्राओं को दिए जाने वाले टी-शर्ट का भी अनावरण किया गया।

विज्ञापन


कोर समिति के सदस्य अध्यक्ष सौरभ जैन, मुख्य एडवाइजर इंद्रनील घोष, कोषाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, सौरभ हिमानी, स्मिता जायसवाल, अभिनव शुक्ला, डॉ. सर्वेश गुप्ता, अंकुर श्री राम, शिल्पी आदि रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिशप जॉनसन स्कूल के वर्त्तमान के प्रधानाचार्य डॉ. वीएन सिंह होंगे, जबकि 2001से अभी तक पढ़ा रहे अध्यापिका और अध्यापकगण वीपी दत्त, नीलम इनसुबियस, अब्बास, अशोक विल्सन, रवींद्र लारतीयस, सुभाष मिश्रा, संजीव  श्रीवास्तव विशिथ अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में कुल 60 पुराछात्र सम्मिलित होंगे, जिसमे से 35 उत्तर प्रदेश के बाहर से आ रहे है, जबकि 2 छात्र विदेश से आ रहे हैंI कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed