फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Silence prevails in the village after the triple murder

Prayagraj News: तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

Fri, 09 Jan 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 09 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Silence prevails in the village after the triple murder
मऊआइमा। थाने के बाहर भॉभी की गिरफ्तारी को लेकर खड़ा मुकुंद लाल
क्षेत्र के लोकापुर बिसानी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद से गांव में सन्नाटा है। ग्रामीण मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे है।
विज्ञापन

बता दें कि दो जनवरी की रात गांव के राम सिंह (55) उसकी पुत्री साधना (24), नातिन आस्था (14) को राम सिंह के बड़े बेटे मुकेश ने संपत्ति के विवाद में हत्या कर दी थी। पांच जनवरी को मुकेश की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि उसने परिवारवालों की हत्या कर दी है। घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।

इधर, गांव क महिलाएं शांति देवी, मोनिका देवी और प्रभावती आदि का कहना था कि यदि राम सिंह मुकेश को दस बिस्वा जमीन दे देता तो आज कुछ न होता। परिवार उजड गया। सब कुछ बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

जब तक भाभी नहीं पकडी जाती में गांव नहीं जाऊंगा: मुकुंद लाल

मुकुंद लाल पोस्टमार्टम के बाद से अपनी बहन किरन देवी निवासी दिवैनी मानधाता, प्रतापगढ़ चला गया। बुधवार को उसने बहन किरन देवी के साथ मऊआइमा थाने में कहा था कि हत्यारोपी मुकेश कुमार की पत्नी प्रमिला देवी घटना वाले दिन से फरार है। मुकुंद लाल का आरोप है कि घटना में प्रमिला देवी बराबर की शामिल है। मुकुंद लाल का आरोप था कि जब तक प्रमिला नहीं पकडी जाती, वह गांव नहीं जाएगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर मऊआइमा का कहना है कि प्रमिला की तलाश जारी है। पकड़े जाने पर उसकी भूमिका की जांच होगी। संवाद

मऊआइमा। थाने के बाहर भॉभी की गिरफ्तारी को लेकर खड़ा मुकुंद लाल

मऊआइमा। थाने के बाहर भॉभी की गिरफ्तारी को लेकर खड़ा मुकुंद लाल

मऊआइमा। थाने के बाहर भॉभी की गिरफ्तारी को लेकर खड़ा मुकुंद लाल

मऊआइमा। थाने के बाहर भॉभी की गिरफ्तारी को लेकर खड़ा मुकुंद लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed