{"_id":"1d6b30a0f93bac1192186909eea5940e","slug":"sii-top-of-the-list-not-too-allahabadi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसईई के टाप सूची में भी इलाहाबादी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसईई के टाप सूची में भी इलाहाबादी नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Thu, 21 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रदेश की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में इलाहाबाद के विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी है। हालांकि, इस परीक्षा में यहां के सैकड़ों विद्यार्थी सफल हुए हैं, लेकिन टॉप मेरिट से छात्र-छात्रा काफी पीछे रह गए हैं। देर रात तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य की मेरिट में प्रथम 50 में यहां का कोई अभ्यर्थी शामिल नहीं है। हालांकि, ओबीसी कैटेगरी का टॉपर इलाहाबाद का ही है।
प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिला के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। परमजीत यादव ने 57वीं, आशीष कुमार श्रीवास्तव ने 67वी, उत्कर्ष मनी त्रिपाठी ने 164वीं रैंक के साथ इसमें सफलता हासिल की है। उत्कर्ष ने जेईई-मेन में भी अच्छे अंक के साथ सफलता पाई है। उत्कर्ष के बारहवीं में भी अच्छे अंक हैं। ऐसे में उसका आईआईटी या मनचाहे एनआईटी में दाखिला तय माना जा रहा है। यहां के आशुतोष मौर्या ने ओबीसी कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है।
मूलत: प्रतापगढ़ के आशुतोष ने जेईई-मेन में भी अच्छे अंक के साथ सफलता पाई है। आशुतोष का इस समय पूरा ध्यान जेईई-एडवांस्ड पर है। आकांक्षा शाह ने कैटेगरी में चौथी, दीक्षा मालवीय को गर्ल्स कैटेगरी में 25वीं तथा कुलदीप को पीएच में तीसरी और अर्चिल कुमार साहू को इसी कैटेगरी में 25वीं रैंक हासिल हुई है। दीक्षा अग्रवाल, दिव्या सिंह, शिवांशु केशरवानी, स्प्रिहा सिंह, आनंद कुमार पाल, एेंजल राव, अनुराग कुमार, करिश्मा रराय, अमरेंद्र, ममता सिंह, रितू श्रीवास्तव, शिवांशू केशरवानी आदि ने भी अच्छे अंक के साथ इस प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई है।
विज्ञापन
बीटेक में यहां के विद्यार्थी टॉप 50 में स्थान नहीं बना पाएं, लेकिन बीआर्क तथा अन्य पाठ्यक्रमों में इलाहाबाद के छात्र-छात्राओं ने बड़ी सफलता हासिल की है। बीआर्क में एसएमसी की छात्रा स्प्रिहा सिंह ने पूरे प्रदेश में तीसरा तथा लड़कियों में पहला स्थान प्राप्त किया है। बारहवीं में 96.50 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली स्प्रिहा ने जेईई-मेन भी क्वालीफाई किया है और फिलहाल उसका पूरा ध्यान जेईई-एडवांस्ड पर है।
स्प्रिहा का कहना है कि बीआर्क में प्रवेश लेने के लिए अभी उसने कोई निर्णय नहीं लिया है। यहीं के तारिक अहमद ने बीएफए में दूसरा, बीएफएडी में तीसरा तथा बीएचएमसीटी में पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। दीपक तिवारी को बीएफए और बीएफएडी में पांच स्थान मिला है। यूइंग क्रिश्चियन कालेज से बीएससी सुष्मिता त्रिपाठी का एसीए पाठ्यक्रम के लिए सेलेक्शन हुआ है।