फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Signal failure at the junction of water

जंक्शन पर पानी भरने से सिगनल फेल

Wed, 22 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Signal failure at the junction of water
संचालन के लिए संकेत की प्रतीक्षा में ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : amarujala
इलाहाबाद जंक्शन बुधवार को हुई पहली बारिश नहीं झेल सका। झमाझम बारिश और जलभराव के कारण जंक्शन पर सिगनल फेल हो गया। इसकी वजह से सुबह आने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। यहां ट्रेनें काफी लेट हुईं। तीन ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलना पड़ा। सिगनल दुरुस्त करने के बाद सुबह 8.20 बजे ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।
विज्ञापन


भोर में शुरू होकर तीन घंटे से अधिक हुई झमाझम बारिश के कारण जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर छह से 10 के बीच सिगनल में खराबी आ गई। हावड़ा एंड पर सुबह 5.55 बजे अचानक सिगनल बंद होने से जंक्शन पर हड़कंप मच गया। सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचे। संघमित्रा, गंगा गोमती, धनबाद-आनंद विहार स्पेशल, झारखंड संपर्क क्रांति, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, त्रिवेणी, बुंदेलखंड, अप एवं डान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, रीवांचल, चौरी-चौरा, दिल्ली-मडुआडीह एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित हुई।
विज्ञापन


आननफानन में जंक्शन पहुंचे अफसरों ने तत्काल तकनीकी कर्मचारियों को बुलाया। इसके बाद सिगनल दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ। इस बीच त्रिवेणी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म तीन पर भेजा गया। आम दिनों में यह ट्रेन प्लेटफार्म छह-सात पर आती है। इसी तरह दिल्ली-मडुआडीह को सात के बजाए छह पर और चौरीचौरा एक्सप्रेस को छह के बजाए प्लेटफार्म तीन पर भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद सिगनल दुरुस्त हुआ तो सुबह 8.20 बजे ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed