फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Signage will be installed in six foreign languages in Mahakumbh, 50 places have been identified in the city

UP : महाकुंभ में छह विदेशी भाषाओं में भी लगेंगे साइनेज, शहर तथा मेला क्षेत्र में 50 स्थान किए गए हैं चिन्हित

Wed, 06 Nov 2024 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 07:27 PM IST
सार

28 भाषाओं के लिए हर जगह तीन-तीन बोर्ड का इस्तेमाल होगा। महाकुंभ में देश के हर कोने के लोग आएंगे। इसके अलावा डेढ़ सौ से अधिक देशों के पर्यटकों के भी आने की उम्मीद है। यानी, देश-विदेश के अलग-अलग भाषाओं को जानने वाले लोग आएंगे।

विज्ञापन
Signage will be installed in six foreign languages in Mahakumbh, 50 places have been identified in the city
प्रयागराज महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में अलग-अलग राज्यों से आने वाले भारतीयों के अलावा विदेशी पर्यटकों की राह भी आसान होगी। शहर तथा मेला क्षेत्र में कुल 50 स्थानों पर 22 भारतीय के अलावा छह विदेशी भाषाओं में भी साइनेज लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


28 भाषाओं के लिए हर जगह तीन-तीन बोर्ड का इस्तेमाल होगा। महाकुंभ में देश के हर कोने के लोग आएंगे। इसके अलावा डेढ़ सौ से अधिक देशों के पर्यटकों के भी आने की उम्मीद है। यानी, देश-विदेश के अलग-अलग भाषाओं को जानने वाले लोग आएंगे। इन्हें महाकुंभ, इससे संबंधित प्रमुख स्थलों, मार्गों को जानने में किसी तरह की परेशानी न होने पाए इसलिए भाषा के स्तर पर भी कई कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


मेला प्रशासन की ओर से सहायक एप लांच करने का निर्णय लिया है। इसकी मदद से 22 भाषाओं में सूचना प्राप्त करने के अलावा शिकायत भी की जाएगी। इसी क्रम में मेला में आने वाले विदेशी पर्यटकों को भाषा की वजह से भटकना न पड़े इसलिए महाकुंभ क्षेत्र के अलावा शहर में भी साइनेज लगाने का निर्णय लिया गया है। साइनेज यूनाइटेड नेशन की छह अधिकृत भाषाओं अंग्रेजी, अरबिक, चाइनीज, फ्रेंच, रशियन एवं स्पेनिश में लगाए जाएगे। इससे पहले अयोध्या में छह विदेशी भाषाओं के साइनेज लगाए थे। इस तरह से 22 भारतीय समेत कुल 28 भाषाओं में साइनेज बनाए जाएंगे। 28 भाषाओं को शामिल करने की दृष्टि से सभी 50 स्थानों पर तीन-तीन बोर्ड लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। साइनेज लगाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में लगेंगे 1476 छोटे साइनेज

मेला क्षेत्र में अलग-अलग मार्गों, प्रमुख पंडालों एवं स्थलों, कार्यालयों आदि को दर्शाने के लिए भी छोटे-छोटे आकार के साइनेज लगाए जाएंंगे। फिलहाल 1476 स्थानों पर साइनेज लगाने का निर्णय लिया गया है, जिसे मंजूरी भी मिल गई है।

दो साइनेज के बीच में न हो अधिक दूरी

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सहूलियत की दृष्टि से हर जरूरी स्थान पर साइनेज लगाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को बैठक में उन्होंने कहा कि दो साइनेज के बीच में बहुत दूरी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने भारतीय के अलावा विदेशी भाषाओं में भी साइनेज लगाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अफसरों को साइनेज का रोडमैप तैयार कर उसे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed