Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SHUTS Vice Chancellor RB Lal interrogated in jail, police reached jail in case of attack on BJP leader

Prayagraj : शुआट्स के कुलपति आरबी लाल से जेल में पूछताछ, भाजपा नेता पर हमले के मामले में जेल पहुंची पुलिस

Thu, 11 Jan 2024 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 03:02 PM IST
सार

न्यायालय के आदेश पर नैनी पुलिस ने केंद्रीय कारागार में पहुंचकर प्रो. आरबी लाल से पूछताछ की। घटना 31 दिसंबर को बताई जा रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि कुलपति ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमले की साजिश रची थी।

विज्ञापन
SHUTS Vice Chancellor RB Lal interrogated in jail, police reached jail in case of attack on BJP leader
आरबी लाल, कुलपति शुआटस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरबी लाल से पुलिस ने जेल में पहुंचकर पूछताछ की। हमले के मामले में आरोपी बनाए गए अज्ञात हमलावरों के बारे में पुलिस ने कुलपति से पूछताछ की। मामले में कुलपति को छोड़कर सारे आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर नैनी पुलिस ने केंद्रीय कारागार में पहुंचकर प्रो. आरबी लाल से पूछताछ की। घटना 31 दिसंबर को बताई जा रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि कुलपति ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमले की साजिश रची थी। आरबी लाल के ललकारने पर उसके ऊपर कट्टे से फायर किया गया था। घटना के दिन ही पुलिस ने आरोपी आरबी लाल को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरबी लाल पर पहले से ही कई मुकदमें लंबित चल रहे हैं। कुछ मुकदमों में चार्जशीट भी लग चुकी है, जबकि कुछ मामलों में गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

हत्या के प्रयास के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आरबी लाल की गिरफ्तारी पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी की एफआईआर पर हुई है। दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने 31 दिसंबर को नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह टहलने के लिए अरैल बांध रोड पर आए थे। इसी दौरान उनके साथ उनके दोस्त सर्वेंद्र विक्रम सिंह भी थे। लौटते वक्त कुलपति आरबी लाल फॉर्च्यूनर गाड़ी से अपने दो साथियों के साथ आया और हत्या के प्रयास की नीयत से उसके ललकारने पर उसके दो साथियों ने फायरिंग की। जिसमें दिवाकर और उसके साथी सर्वेंद्र बाल-बाल बच गए। इसी मामले में आरबी लाल को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed