{"_id":"65592232100877023105787b","slug":"shuats-teachers-will-get-three-months-salary-by-9th-december-allahabad-news-c-3-1-ald1020-263078-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शुआट्स के शिक्षकों को नौ दिसंबर तक मिल जाएगा तीन माह का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शुआट्स के शिक्षकों को नौ दिसंबर तक मिल जाएगा तीन माह का वेतन
विज्ञापन
सैम हिग्गिनबाटम कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) के शिक्षकों और कर्मचारियों को नौ माह से वेतन नहीं मिला है। इसमें तीन माह के बकाए वेतन का भुगतान नौ दिसंबर तक कर दिया जाएगा। शुआट्स प्रबंधन ने शनिवार को शिक्षकों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में अपर आयुक्त को लिखित रूप से यह आश्वासन दिया।
प्रबंधन की ओर से यह भी कहा गया है कि दिसंबर की फीस के रूप में तकरीबन 31 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है, जो किसी अन्य मद में खर्च नहीं की जाएगी और इससे बाकी छह माह के बकाए वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस मामले को लेकर शिक्षकों ने 14 नवंबर को मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव किया था और ज्ञापन सौंपा था।
उस दिन अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह ने शुआट्स प्रबंधन के अफसरों को तलब किया था। उन्होंने तीन दिनों का अल्टीमेटम देते हुए बकाए वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए थे और रिपोर्ट भी मांगी थी। यह मियाद शुक्रवार को पूरी हो गई। शिक्षक और कर्मचारी शुक्रवार को जब रजिस्ट्रार और वित्त नियंत्रक से मिलने पहुंचे तो उनके दफ्तर के बाहर ताले लगे हुए थे।
विज्ञापन
शिक्षकों ने फोन पर अपर आयुक्त को सूचना दी। मौके पर जिला और पुलिस प्रशासन के कुछ अफसर भी पहुंचे थे। शिक्षकों से बात होने के बाद अपर आयुक्त ने शिक्षकों और प्रबंधन के लोगों को शनिवार दोपहर 12 बजे अपने कार्यालय में बुला लिया। शुआट्स प्रबंधन की ओर से प्रभारी रजिस्ट्रार सीजे रेसली, वित्त नियंत्रक अमित मसीह सहित चार प्रतिनिधि वार्ता में शामिल हुए।
शुरुआत में तो प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि संस्थान वित्तीय समस्या से जूझ रहा है, इसलिए बकाए वेतन का भुगतान अभी कर पाना मुश्किल है, लेकिन जब अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह ने सख्त लहजे में भुगतान करने के निर्देश दिए और कार्रवाई की चेतावनी दी तो प्रबंधन के लोगों ने लिखित आश्वासन दिया कि नौ दिसंबर तक तीन माह के बकाए वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
अपर आयुक्त ने पूछा कि बाकी वेतन का भुगतान कब किया जाएगा तो प्रबंधन की ओर से बताया गया कि दिसंबर माह में फीस आने वाली है, जो किसी अन्य मद में खर्च नहीं की जाएगी। इससे सिर्फ बकाए वेतन का भुगतान किया जाएगा। अपर आयुक्त ने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में भुुगतान नहीं किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।