Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shringverpur Dham gets projects worth Rs 44.97 crore, inaugurated by Tourism Minister

Prayagraj : शृंग्वेरपुर धाम को मिली 44.97 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, पर्यटन मंत्री ने किया लोकार्पण

Fri, 28 Nov 2025 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 11:59 AM IST
सार

शृंग्वेरपुर धाम में बृहस्पतिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 44.97 करोड़ की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें चार परियोजनाएं शृंग्वेरपुर धाम की हैं।

विज्ञापन
Shringverpur Dham gets projects worth Rs 44.97 crore, inaugurated by Tourism Minister
परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में श्रृंग्वेरपुर धाम के साहित्य का विमोचन करते पर्यटन मंत्री जयवीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शृंग्वेरपुर धाम में बृहस्पतिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 44.97 करोड़ की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें चार परियोजनाएं शृंग्वेरपुर धाम की हैं। इसमें 31 करोड़ 88 लाख 75 हजार रुपये की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 13 करोड़ 9 लाख 4 हजार रुपये की 6 परियोजनाओं शिलान्यास किया गया।

विज्ञापन


तय कार्यक्रम से करीब पौने दो घंटे विलंब से पौने चार बजे पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रामायण मेला के मुख्य मंच पर आयोजित जनसभा में उपस्थित लोगाें को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत की संस्कृति की कीर्ति फैल रही है। इसको संरक्षित और मजबूत बनाए रखने के लिए मोदी और योगी के हाथों को मजबूत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वह दौर खत्म हो गया है जब मंदिर और राम लीला मैदान को उपेक्षित कर कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल बनाई जाती थी। जब से योगी सरकार आई है शृंग्वेरपुर धाम में काफी विकास कार्य हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहाकि जिस पावन धरती पर प्रभु श्रीराम और माता सीता के चरण रज पड़े हैं, उस धरती के विकास के लिए मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मंत्री ने कहा कि कड़ी कानून व्यवस्था के कारण ही योगी को दुनिया बुल्डोजर बाबा के नाम से जानती है। मंत्री ने दावा किया कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया उसका लोकार्पण भी भाजपा सरकार ही करेगी। इस दौरान ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के तहत मूंज उत्पादन में अच्छा कार्य करने वाली प्रयागराज की महिलाओं को भी सम्मानित किया।

साथ ही राष्ट्रीय रामायण मेला-2025 पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। एक करोड़ की लागत से शृंगी ऋषि आश्रम में लगेगी फसाड लाइट107 लाख की लागत से शृंगी ऋषि आश्रम में फसाड लाइटिंग का कार्य किया जाएगा। 185 लाख की लागत से निषादराज पार्क में म्यूरल आर्ट के कार्य किए जाएंगे। 169 लाख की लागत से धाम क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन अंतर्गत थिमेटिक गेट का निर्माण कार्य तथा निषादराज पार्क के लिए पार्किंग निर्माण कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

विधायक ने मांगीं दो सड़कें

कार्यक्रम में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ नेशनल हाईवे के कठौआ पुल से शृंग्वेरपुरधाम तक जो वाली और गऊघाट को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण होने से श्रद्धालुओं को धाम तक पहुंचने में आसानी होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बीके सिंह ने कहा कि जिला पंचायत का खजाना शृंग्वेरपुर धाम के लिए खुला है। तकनीकी समस्याएं है अन्यथा शवदाह गृह भी बना दिया जाए।

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी व विधायक पूजा पाल ने भी धाम के विकास की बात दोहराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की। समारोह को संजय द्विवेदी, तुलसीराम सरोज, अमरजीत कुशवाहा, मनोज द्विवेदी, उमेश चंद्र द्विवेदी, सियाराम सरोज, उमेश तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विनोद ओझा, बालकृष्ण पाण्डेय, कृष्णचंद्र पाण्डेय, राजेंद्र केसरवानी, सुरेश पटेल, राधाकांत ओझा, तीरथ लाल केसरवानी, रामसूरत मौर्य आदि प्रमुख लोगों के साथ पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed