फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shri Ganesh Mahotsav: Long queues to get a glimpse of Ganpati Bappa, cultural programs in the pandals.

श्रीगणेश महोत्सव : गणपति बप्पा की झलक पाने के लिए लग रही लंबी कतार, पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Fri, 22 Sep 2023 02:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 02:55 PM IST
सार

रामबाग स्थित मलाकराज शिव पार्क में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। नव युवक संघ गणेश पूजन समिति की ओर से आयोजित गणेश पूजनोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यहां पर रोज सायं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Shri Ganesh Mahotsav: Long queues to get a glimpse of Ganpati Bappa, cultural programs in the pandals.
लूकरगंज स्थित वैदिक ग्रीन अपार्टमेंट में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलों, झालरों से सजे पंडालों में गणेशोत्सव की शोभा निखर गई है। बृहस्पतिवार को गणपति के दरबारों में कहीं विश्व शांति के लिए आराधना हुई तो कहीं भंडारे में भक्तों का तांता लगा रहा। दारागंज के उत्तराधि मठ में महाराष्ट्र तरुण मंडल के पंडाल में मंगलमूर्ति की प्रतिमा के दर्शन के लिए देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। यहां सुंदरकांड के पाठ के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। संयोजक राघवेंद्र आचार्य ने प्रसाद वितरित किया।

विज्ञापन





विज्ञापन






रामबाग स्थित मलाकराज शिव पार्क में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। नव युवक संघ गणेश पूजन समिति की ओर से आयोजित गणेश पूजनोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यहां पर रोज सायं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलोपीबाग स्थित महाराष्ट्र लोक मंडल के पंडाल में मोदक के भोग के बाद गणपति की महाआरती उतारी गई। पंच दिवसीय गणेश महोत्सव के क्रम में बृहस्पतिवार को बैरहना के राजा के दरबार में आरती के बाद महाप्रसाद पाने के लिए भक्तों का तांता लग गया। संयोजक प्रदीप पांडेय व अरुण शंकर पांडेय की मौजूदगी में करीब नौ हजार श्रद्धालुओं ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया।

सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति के पदाधिकारी सहज दर्शन और भंडारे की व्यवस्था में जुटे रहे। इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष आशीष पांडेय, कोषाध्यक्ष राहुल पांडेय, कैलाशचंद्र पांडेय, तीर्थराज पांडेय समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। इसी तरह खुल्दाबाद के काली पार्क में भी गणपति की नयनाभिराम प्रतिमा के दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही।

हाईकोर्ट के पास भी गणपति का पंडाल सजाया गया है। वहां महाआरती में कई वकीलों ने हिस्सा लिया। लूकरगंज के अलावा मुट्ठीगंज और कीडगंज के कृष्णानगर स्थित हरिहर बाबा मंदिर परिसर में भगवान गणेश की झलक पाने के लिए भक्त उमड़ पड़े। जयकारे के बीच भक्तों ने गणपति बप्पा के दरबारों में हाजिरी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed