{"_id":"56f847554f1c1b0a60f14dfc","slug":"shoulder-and-knee-surgery-in-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में कंधे, घुटनों की सर्जरी कराकर जाइए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में कंधे, घुटनों की सर्जरी कराकर जाइए घर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 28 Mar 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित होटल में आर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद आर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में ‘नेशनल अॅपडेट ऑन आर्थोस्कोपी एंड स्पोर्ट्स मेडिसिन’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में उपचार की नई विधियों पर चर्चा की गई। कोलकाता से आए डॉ. अभिक कर ने बताया कि दुनिया में हड्डियों के उपचार के लिए नई-नई विधाएं आईं हैं। अब तो आर्थोस्कोपी से कंधे, घुटने, कूल्हें की सर्जरी कराकर मरीज एक दिन में घर जा सकता है।
सम्मेलन से पूर्व जागृति हॉस्पिटल एवं प्रीति नर्सिंग होम में कंधे और घुटने के मरीजों की दूरबीन विधि से सर्जरी की गई। इसके बाद मुबंई से आए नामचीन आर्थोस्कोपिक सर्जन डॉ. अनंत जोशी ने अपने अनुभवों एवं शल्क क्रिया की नई तकनीकों को यहां के चिकित्सकों से साझा किया। सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली के डॉ. दीपक चौधरी ने कंधे एवं घुटने की दूरबीन विधि से ऑपरेशन की नई एवं पुरानी विधि के बारे में बताया। एम्स नई दिल्ली से आए प्रो. एचएल नाग, कोलकाता स्पोर्ट्स सोसाइटी के मुखिया डॉ. देबाशीष चटर्जी, मुंबई के डॉ. अभिषेक कीनी, नई दिल्ली से आए डॉ. अंकित गोयल, आदि ने सर्जरी की नई विधाओं के बारे में बताया। उत्तर प्रदेश आर्थोपेडिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. आशीष कुमार, बीएचयू के प्रो. अमित रस्तोगी, आर्मी बेस हॉस्पिटल लखनऊ के कर्नल डॉ. चेतन सूद, डॉ. पीके शमशेरी ने अपनी बात रखी। सम्मेलन में डॉ. कपिल कुलश्रेष्ठ, डॉ. केडी त्रिपाठी, डॉ. अनुज गुप्ता, डॉ. त्रिभुवन सिंह, डॉ. निमीष अग्रवाल, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. पंकज जायसवाल, डॉ. संजीव, डॉ. विकास त्रिवेदी, डॉ. अविनाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।