फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shortlisted candidates of TGT 2022 English subject raised the demand for release of results.

Prayagraj : टीजीटी 2022 अंग्रेजी विषय के शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों ने उठाई परिणाम जारी करने की मांग

Wed, 12 Aug 2026 04:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Aug 2026 04:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में बुधवार को टीजीटी 2022 अंग्रेजी विषय के शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों ने आयोग के उप सचिव श्री नंदलाल चौरसिया जी से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने 16 जुलाई को कराए गए दस्तावेज सत्यापन के बाद लंबित परिणाम को शीघ्र जारी करने की मांग रखी। 

विज्ञापन
Shortlisted candidates of TGT 2022 English subject raised the demand for release of results.
टीजीटी अभ्यर्थियों ने यूपीईएसएससी सचिव से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में बुधवार को टीजीटी 2022 अंग्रेजी विषय के शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों ने आयोग के उप सचिव श्री नंदलाल चौरसिया जी से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने 16 जुलाई को कराए गए दस्तावेज सत्यापन के बाद लंबित परिणाम को शीघ्र जारी करने की मांग रखी। अभ्यर्थियों का कहना है कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद परिणाम जारी न होने के कारण चयनित होने की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों में असमंजस और मानसिक दबाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की कि टीजीटी 2022 अंग्रेजी विषय का परिणाम शीघ्र जारी किया जाए तथा माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित प्रकरण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, माननीय न्यायालय के अधीन/अंतिम आदेश के अधीन परिणाम जारी करने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए। अभ्यर्थियों ने आयोग के अधिकारियों से अनुरोध किया कि इस संबंध में आयोग अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए परिणाम जारी करने की समयसीमा के बारे में अभ्यर्थियों को जानकारी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने कहा कि वे आयोग की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करने के लिए तैयार हैं और उनकी एकमात्र मांग है कि *टीजीटी 2022 अंग्रेजी विषय का परिणाम जल्द से जल्द जारी कर अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की जाए। प्रतियोगी छात्र दिनेश यादव जगजीत सिंह, अरविंद मौर्या, अर्चना राठी, वर्षा सिंह, शालू पाठक, राकेश यादव, राकेश तोमर, नेहा ,अंशु यादव सहित 50 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed