फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shops opened in Kheri on the seventh day, police patrolled the market

प्रयागराज : खीरी में सातवें दिन खुलीं दुकानें, पुलिस ने बाजार में की गश्त

Sun, 03 Sep 2023 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 05:58 PM IST
सार

निरीक्षक अश्विनी कुमार और अतिरिक्त निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजार खीरी, लेड़ियारी व लालतारा आदि गांवों का भ्रमण किया। चौपाल लगाकर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
Shops opened in Kheri on the seventh day, police patrolled the market
खीरी बाजार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

28 अगस्त को चचेरी बहन के साथ छेड़खानी के विरोध पर सत्यम शर्मा की हत्या के सातवें दिन रविवार को खीरी बाजार पूरी तरह से खुल गया। पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त करके लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। साथ ही संवाद के माध्यम से उनकी समस्याएं जानीं।

विज्ञापन

 

निरीक्षक अश्विनी कुमार और अतिरिक्त निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजार खीरी, लेड़ियारी व लालतारा आदि गांवों का भ्रमण किया। चौपाल लगाकर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन


कहा कि लोग अफवाहों से बचे। कोई समस्या होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दें। पीड़ित परिवार की सुरक्षा और दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। निरीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि सभी अपराधी जेल भेजे जा चुके हैं। उनकी संपत्ति और जमीनों की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार को मुआवजा और मदद के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने थाने में रविवार को उपनिरीक्षकों और बीट सिपाहियों के बैठक कर स्थिति का आकलन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed