{"_id":"644044b8273df2b833039db4","slug":"shooters-of-the-atiq-ashraf-murder-case-do-not-regret-their-actions-one-of-the-accused-kept-smiling-2023-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतीक-अशरफ हत्याकांड : शूटरों के चेहरे पर शिकन, न पछतावा, खाना खाया, मुस्कराता रहा एक आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक-अशरफ हत्याकांड : शूटरों के चेहरे पर शिकन, न पछतावा, खाना खाया, मुस्कराता रहा एक आरोपी
Thu, 20 Apr 2023 01:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:14 AM IST
सार
माफिया भाइयों की हत्या करने वाले शूटरों का हाव-भाव देखकर कोर्ट रूम में मौजूद लोग हैरान रह गए। उनके चेहरे पर न शिकन थी और न ही किसी तरह का पछतावा था। यहां तक कि कस्टडी रिमांड पर सौंपे जाने के बाद भी उनका हाव-भाव बेहद सामान्य रहा।
विज्ञापन
Prayagraj News : शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माफिया भाइयों की हत्या करने वाले शूटरों का हाव-भाव देखकर कोर्ट रूम में मौजूद लोग हैरान रह गए। उनके चेहरे पर न शिकन थी और न ही किसी तरह का पछतावा था। यहां तक कि कस्टडी रिमांड पर सौंपे जाने के बाद भी उनका हाव-भाव बेहद सामान्य रहा। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि बुधवार को कोर्ट में पेशी पर लाए जाने के दौरान भी उनका व्यवहार बेहद सामान्य था। कोर्ट रूम में वह चुपचाप खड़े थे। उनसे पूछा गया कि वह अपने बचाव में क्या कहना चाहते हैं तो उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया। सुनवाई पूरी होने के बाद पुलिस उन्हें लेकर निकली तो उनके चेहरों पर नकाब पहना दिए। इसके बाद पुलिस कर्मियों का हाथ थामे सीधे वैन में जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक-अशरफ हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
खाना खाया, मुस्कुराता रहा अरुण
उधर एसआईटी की कस्टडी रिमांड में लिए जाने के दौरान भी शूटर सामान्य तरीके से ही व्यवहार करते रहे। सूत्रों का कहना है कि उन्हें देखकर कहीं से भी नहीं लगा कि उन्हें किसी बात का जरा भी खौफ है। यहां तक कि सबसे कम उम्र का शूटर अरुण मुस्कुराता भी दिखा। तीनों शूटराें ने खाना भी खाया।