Prayagraj: शंकरगढ़ में सनसनीखेज वारदात, कार सवार व्यापारियों पर बम से हमला, दो कारोबारी घायल
नारीबारी में रविवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो युवकों ने ट्रैक्टर संचालक की कार पर बम फेंक दिया। हमले में कार में सवार कारोबारी बाल-बाल बच गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश चाकघाट की ओर भाग खड़े हुए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के सुरवल चंदेल के पास रविवार की देर रात चाकघाट की ओर से व्यापारियों पर अज्ञात बाइक सवारों ने बम से हमला कर फरार हो गए। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने व्यापारी को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सौरभ केसरवानी पुत्र स्व. देवदास केसरवानी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उसका भाई शुभम केशरवानी उर्फ रवि (32) निवासी वार्ड नंबर 4 चाकघाट, त्योंथर, जनपद रींवा, मध्यप्रदेश अपनी चार पहिया वाहन से ड्राइवर वेद द्विवेदी, अजय केशरवानी व राजमन केशरवानी निवासी चाकघाट के साथ रविवार की रात लगभग 9 बजे प्रयागराज में एक निमंत्रण के लिए जा रहे थे।
जैसे ही बैजनाथ केसरवानी सुरवल चंदेल नारीबारी के घर के पास उनके बेटे को बुलाने के लिए गाड़ी खड़ी की तभी प्रयागराज की ओर से दो लोग मोटरसाइकिल से आए और भाई के वाहन में बम से हमला कर दिया। हमले में रवि को गंभीर चोटें आई एवं ड्राइवर वेद भी घायल हो गया। वहीं पीछे बैठे दो लोग बाल-बाल बच गए। बम की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान घायलों को नजदीक के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। देर रात डॉक्टर ने व्यापारी को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
पैसों का लेनदेन हो सकता है घटना का कारण
लोगों की बात मानें तो शुभम केशरवानी की चाकघाट, मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर एवं बाइक का शोरूम है। पैसे के लेनदेन को लेकर आए दिन विवाद होता था। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि हो सकता है की इसी वजह से यह हमला हो हुआ हो।
रविवार की रात घटना को अंजाम दिया गया है। बाइक सवार युवकों ने कार का पीछा करते हुए व्यापारी पर बम से हमला किया है। शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच पड़ताल की जा रही है। -ओमप्रकाश, थाना प्रभारी
घटना बहुत गंभीर एवं दुःखद है। मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना प्रभारी घनश्याम प्रसाद मिश्रा की टीम व थाना शंकरगढ़ पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। साथ ही दोनों प्रदेशों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया गया है। -कुंज लता, सहायक पुलिस आयुक्त, बारा