फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Irctc News in Hindi Shock to passengers, Railways canceled thousands of tickets

यात्रियों को झटका, रेलवे ने निरस्त कर दिए हजारों टिकट 

Mon, 28 Sep 2020 11:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Sep 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Irctc News in Hindi Shock to passengers, Railways canceled thousands of tickets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। हावड़ा से जोधपुर जाने वाली जोधपुर एक्सप्रेस में जिन यात्रियों ने अपने टिकट बुक करवाए थे, वह सभी बिना किसी सूचना के निरस्त कर दिए गए। आने वाले फेस्टिवल सीजन की वजह से तमाम यात्रियों ने इस ट्रेन में अपने टिकट बुक पूर्व में ही बुक करवा दिए थे, लेकिन रेलवे ने  अक्तूबर माह से यह सभी टिकट निरस्त कर दिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले माह से हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस नए नंबर से चलनी है। जिन यात्रियों के टिकट निरस्त हुए हैं वह परेशान है कि वह अब क्यों करें।
विज्ञापन


दरअसल हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस का अब संचालन अब सप्ताह में चार दिन ही होना है। तीन दिन यह ट्रेन हावड़ा से बीकानेर जाएगी। वर्तमान समय  हावड़ा से 02307 एवं जोधपुर से इस गाड़ी का नंबर 02308 है, लेकिन अब एक अक्तूबर से इस ट्रेन का नंबर बदल रहा है। हावड़ा से यह ट्रेन 02385 के रूप में प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शनिवार, रविवार चलेगी, जबकि जोधपुर से 02386 के रूप में सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को इसका संचालन होगा।
विज्ञापन


इसी तरह हावड़ा से बीकानेर के लिए गाड़ी संख्या 02387 सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार  एवं बीकानेर से गाड़ी संख्या 02388 का संचालन बुधवार, शनिवार एवं रविवार को होगा। नए नंबर की वजह से रेलवे ने 02307/02308 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के सभी टिकट जो एक अक्तूबर के बाद की तिथियों के पिछले दिनों लोगों ने बुक करवाए थे वह सभी निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक ओझा नाम के एक यात्री ने बताया कि उन्हें नवरात्र में हावड़ा जाना था। लेकिन अब टिकट निरस्त हो गया है। नए नंबर वाली ट्रेन में बुकिंग का प्रयास किया तो उसमें प्रतीक्षा सूची हो गई। इसी तरह नैनी के राकेश श्रीवास्तव ने भी अपनी बुकिंग जोधपुर के लिए करवा रखी थी, लेकिन अब राकेश का भी टिकट निरस्त हो गया है। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 02307/02308 निरस्त कर दी गई है। इसी वजह से यात्रियों के टिकट निरस्त हुए। यात्री नए नंबर वाली ट्रेन में अपनी बुकिंग करवा सकते हैं। 

तीन को हावड़ा से नए नंबर से चलेगी जोधपुर

हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस तीन अक्तूबर से हावड़ा से नए नंबर 02385 से चलेगी। यह ट्रेन चार अक्तूबर को प्रयागराज जंक्शन आएगी। इसके पूर्व एक अक्तूबर से हावड़ा-बीकानेर 02387 नंबर के साथ चलेगी। वापसी में बीकानेर से 02388 का संचालन शुरू होगा। वहीं जोधपुर से गाड़ी संख्या 02386 का संचालन सोमवार पांच अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। प्रयागराज जंक्शन में हावड़ा से आने का समय 12.25-12.30 बजे एवं जोधपुर/ बीकानेर से आने का समय दिन में 02.00-2.10 बजे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed