फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shivkuti police station will be shifted to Teliarganj near Phaphamau bridge, land will be measured

Prayagraj : फाफामऊ पुल के नजदीक तेलियरगंज में शिफ्ट होगा शिवकुटी थाना, जल्द होगी जमीन की पैमाइश

Wed, 03 Sep 2025 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 06:06 PM IST
सार

शिवकुटी थाना तेलियरगंज में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए फाफामऊ पुल के पास जमीन चिह्नित की गई है। जल्द ही जमीन की पैमाइश करके आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिवकुटी थाना में पर्याप्त जगह नहीं है।

विज्ञापन
Shivkuti police station will be shifted to Teliarganj near Phaphamau bridge, land will be measured
शिवकुटी थाना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिवकुटी थाना तेलियरगंज में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए फाफामऊ पुल के पास जमीन चिह्नित की गई है। जल्द ही जमीन की पैमाइश करके आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिवकुटी थाना में पर्याप्त जगह नहीं है। इसकी वजह से थाने के लिए नई जमीन की मांग की गई है। इसी क्रम में फाफामऊ पुल के पास जमीन देखी गई है। वहां राजकीय आस्थान के साथ रेलवे की भी जमीन है। यह पूरी जमीन थाने के लिए दी जाएगी। एसडीएम सदर अभिषेक सिंह का कहना है कि रेलवे के साथ जल्द ही पूरी जमीन की नाप कराई जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा राज्य कर विभाग के लिए भी खेल गांव में एयरपोर्ट मार्ग पर जमीन चिह्नित की गई है। विभाग की ओर से गोदाम के लिए 10 हजार वर्ग मीटर तथा आवास के लिए 10,430 वर्गमीटर जमीन की मांग की गई है। विभाग के अफसरों का कहना है कि 10-12 ट्रक भी खड़े किए जा सकें इसलिए इतनी बड़ी जमीन की मांग की गई है। हालांकि, झलवा में चिह्नित जमीन 16 हजार वर्गमीटर ही है। अभिषेक सिंह का कहना है कि वहां 16 हजार वर्गमीटर ही जमीन है जो राज्य कर विभाग को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिनों में इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गयासुद्दीनपुर में सरकारी जमीन से हटाया जाएगा अवैध कब्जा

गयासुद्दीनपुर में नजूल भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराया जाएगा। उस पर अवैध तरीके से इंटर कॉलेज तक संचालित किया जा रहा है। कई अन्य निर्माण भी हुए हैं। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय की ओर से एसडीएम सदर को पत्र लिखकर जमीन के सीमांकन के लिए कहा गया था ताकि उसे कब्जा मुक्त कराया जा सके। अपर नगर आयुक्त ने लिखा था कि नजूल भूमि है जो खलिहान के रूप में दर्ज है लेकिन इस पर कई तरह के निर्माण हो गए हैं। इसी क्रम में एसडीएम सदर की ओर से गठित टीम ने संबंधित नजूल भूमि की पैमाइश करके सीमा तय कर दी है। अब नगर निगम बाउंड्री कराने के साथ अवैध कब्जा हटवाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed