{"_id":"5db892978ebc3e016f0b431d","slug":"shivkuti-double-murder-case-allahabad-news-ald2587458139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद के सिर पर दर्जनों वार, जुनैद का कूंच दिया चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद के सिर पर दर्जनों वार, जुनैद का कूंच दिया चेहरा
विज्ञापन
Shivkuti double murder case
- फोटो : CITY DESK
दोस्तों के मरणासन्न होने के बाद भी आरोपियों का नहीं पसीजा दिल
घटना के चश्मदीद छोटे भाई ने कहा- घेरकर करते रहे ताबड़तोड़ वार
प्रयागराज। शिवकुटी के नयागांव में दो दोस्तों को मौत के घाट उतारने के हत्यारोपियों के सिर पर खून सवार था। हालात यह थे कि दोनों के मरणासन्न होने के बाद भी उनका दिल नहीं पसीजा। आनंद के सिर पर दर्जनों वार करने के साथ ही उन्होंने जुनैद का चेहरा भी कूंच दिया था।
भाई अरुण ने बताया कि आनंद तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह नया गांव में ही रेस्टोरेंट चलाता था। बाइक मेकैनिक जुनैद उसका दोस्त था, जो पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। अरुण ने बताया कि उसके चार मामा में दूसरे नंबर के मोहन का बेटा नन्हे उसके परिवार से जमीन विवाद को लेकर रंजिश रखता था। जुनैद की आनंद से दोस्ती थी, ऐसे में वह उससे भी रंजिश रखने लगता था। बताया कि सोमवार को जब वारदात हुई, वह भी घर में ही था। अचानक चीखपुकार मचने पर वह बाहर निकला तो देखा कि लोहे की रॉड, डंडों व रंभा से लैस नन्हे व उसके साथी जुनैद व आनंद को बेरहमी से पीट रहे थे। वह और मां सुषमा बीचबचाव करने पहुंची तो उन पर भी हमला बोल दिया। उसने बताया कि चौतरफा घेरकर हुए हमले में दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, लेकिन हमलावर इस पर भी नहीं रुके। वह मरणासन्न होने के बावजूद दोनों पर ताबड़तोड़ वार करते रहे। उनके सिर पर इस कदर खून सवार था कि आनंद सिर के साथ ही उन्होंने जुनैद के चेहरे पर भी ताबड़तोड़ वार किए। हाल यह था कि जुनैद का चेहरा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि आनंद के सिर का पिछला हिस्से में गहरे जख्म हुए थे। उधर, पोस्टमार्टम के दौरान भी यही बात सामने आई कि दोनों को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। दोनों के सिर में दर्जनों जख्म मिले हैं, जबकि जुनैद का तो चेहरा भी कूंच दिया गया था। उसकी नाक की हड्डी भी टूटी हुई थी।
पिता की मौत के बाद आ गए थे ननिहाल
अरुण ने बताया कि उसकी मां चार भाइयों व दो बहनों में पांचवें नंबर पर हैं। पहले उसका परिवार सुलेमसराय स्थित रम्मन का पूरा में रहता था। मां को नाना की ओर से कई साल पहले नया गांव स्थित ननिहाल में जमीन मिली थी। पिता की मौत के बाद मां इसी जमीन पर मकान बनवाकर दोनों बेटों के साथ रहने लगी थी। तब उसने यही सोचा था कि भाइयों के परिवार के बीच रहकर वह ठीक तरह से बच्चों का पालन-पोषण कर लेगी। लेकिन, उसे नहीं मालूम था कि इसी में से एक भाई का बेटा उसके बेटे की मौत की वजह बन जाएगा। भाइयों के अलावा एक बहन अंजना है, जिसकी शादी रसूलाबाद में हुई है।
विज्ञापन
साल भर पहले हो चुकी है भाई की हत्या
अरुण ने बताया कि उसके तीन भाइयों में सबसे छोटे अमर भारतीय (24) की भी करीब साल भर पहले हत्या कर दी गई थी। शिवकुटी में टीबी कॉलोनी के पास स्थित सर्वेंट क्वार्टर के पास उसकी खून से लथपथ लाश मिली थी। अरुण का आरोप है कि अमर के हत्यारोपियों का भी ममेरे भाई नन्हे के साथ उठना बैठना था। लेकिन, पुलिस का कहना है कि अमर की हत्या ब्याज के पैसों को लेकर की गई थी।

Shivkuti double murder case- फोटो : CITY DESK